Paonta Sahib: शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन के लिए मतदान - ddnewsportal.com

Paonta Sahib: शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन के लिए मतदान - ddnewsportal.com

Paonta Sahib: शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन के लिए मतदान 

STOU के पांच पदों के लिए 15 उम्मीदवार है मैदान में, पुलिस-प्रशासन की कड़ी सुरक्षा, पढ़ें तीन बजे तक डले कितने प्रतिशत वोट...

सिरमौर जिला की सबसे बड़ी सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन के पांच पदों के लिए शुक्रवार को मतदान शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा हैं। 5 पदों के लिए 15 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं। तहसीलदार ऋषभ शर्मा की देख-रेख में पुलिस के कड़े पहरे में वोटिंग चल रही हैं। दोपहर बाद तीन बजे तक करीब 78 प्रतिशत मतदान हो चुका था। कुल 958 मतदाता है जिनमे से खबर लिखे जाने तक 745 मतदाता मतदान कर चुके हैं। 
STOU चुनाव में अमूमन दो गुट आमने-सामने होते थे लेकिन इस नई बात ये है कि चुनाव में तीन गुट पूरे पैनल पर अपनी जोर आजमाइश कर रहे हैं। 

ये है पैनल-

तीन गुट इस बार यूनियन के चुनाव में अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। जो नाम सामने आए हैं उनमे नागरा गुट से प्रधान पद के लिए स्वयं सरदार बलजीत सिंह नागरा, उप प्रधान पद के लिए महिमा सिंह बहराल, सचिव पद के लिए कुलदीप खंडूजा, कोषाध्यक्ष पद के लिए हरबंस लाल चौधरी किशनकोट और अड्डा इंचार्ज के लिए भूपेन्द्र सिंह बिंदु मैदान में है।
इसी तरह चरणजीत गिल गुट से प्रधान पद के लिए चरणजीत सिंह गिल, उप प्रधान पद के लिए दर्शन सिंह सैनी, सचिव पद के लिए बलविंदर सिंह बिंदर, कोषाध्यक्ष पद के लिए विकास खंडूजा और अड्डा इंचार्ज पद के लिए देवेन्द्र सिंह उम्मीदवार है। 
ऐसे ही इस बार नये गुट के रूप में उभरे भूरा गुट से प्रधान पद के लिए स्वयं जसमेर सिंह भूरा, उप प्रधान पद के लिए सतवीर सिंह सत्तू, सचिव पद के लिए विशाल शर्मा, कोषाध्यक्ष पद के लिए राकेश कुमार चौधरी और अड्डा इंचार्ज पद के लिए तपेन्द्र सिंह कैंडिडेट है। 
उधर, तहसीलदार ऋषभ शर्मा ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है। तीन बजे तक 78 प्रतिशत मतदान हो चुका है।