चुनाव के लिए अभी से कस लो कमर- सुखराम चौधरी- ddnewsportal.com

चुनाव के लिए अभी से कस लो कमर- सुखराम चौधरी- ddnewsportal.com

चुनाव के लिए अभी से कस लो कमर

ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने पांवटा भाजपा के एक दिवसीय कार्यसमिति सम्मेलन मे किया आह्वान, 

केंद्र और प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पंहुचाने की दी जिम्मेदारी। वीरभद्र सिंह और नरेंद्र बरागटा को दी गई श्रद्धांजलि। 

प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अभी से कमर कस लें। वह भारतीय जनता पार्टी मंडल पाँवटा साहिब के एक दिवसीय मण्डल कार्यसमिति सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पंहुचाने की

जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं की है। इसलिए सभी अपने काम मे जुट जाएं। इस कार्यसमिति सम्मेलन की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने की। बैठक का शुभारम्भ ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी, मण्डल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता द्वारा दीप प्रज्वलित कर वर्ग गीत के साथ किया गया। बैठक की शुरूवात में पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह, मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा व कोरोना के कारण जान गवा चुके लोगो के लिए मौन रखा गया। सम्मेलन में भाजपा प्रदेश संगठन के आगामी कार्यक्रम को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा हुई। सभी कार्यक्रमों के बारे विस्तार पूर्वक हर बिंदुओं पर बात हुई। बैठक में सभी मोर्चों के अध्यक्षों से उनके द्वारा किए गए जन कल्याणक़ारी कार्यों बारे जानकारी दी व गणमान्यों व्यक्तियों द्वारा आगे की रूपरेखा तैयार की गई। मण्डल अध्यक्ष अरविंद गुप्ता द्वारा सीमित समय मे नए दिए कार्यो को पूरा करने के निर्देश कार्यकर्ताओं को दिए गए। सभी कार्यकर्ताओं को केंद्र व प्रदेश सरकार

की नीतियों को सबको बताने व उनका लाभ घर-घर तक पहुँचाने का जिम्मा दिया गया। बैठक में ऊर्जा मंत्री हिमाचल सरकार सुखराम चौधरी, भाजपा जिला सिरमौर सह-प्रभारी अरुण फाल्टा विशेष रूप से उपस्थित रहे। सम्मेलन में मंडल पाँवटा के समस्त के पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, प्रदेश, ज़िला के सभी पदाधिकारी व कार्यसमिति सदस्य, मंडल के सभी मोर्चों के अध्यक्ष एवं सदस्य, ज़िला व प्रदेश में सभी मोर्चों के पदाधिकारी एवं सदस्य, सभी प्रकोष्ठों के संयोजक, भाजपा समर्थित सभी ज़िला परिषद सदस्य, नगर परिषद के पार्षद, बी॰डी॰सी॰ सदस्य, प्रधान, उपप्रधान, सभी भाजपा समर्थित वार्ड पंच व अन्य सभी प्रमुख मौजूद रहे।