सिरमौर से होगा इस राजनैतिक पार्टी का ऐलान ddnewsportal.com

सिरमौर से होगा इस राजनैतिक पार्टी का ऐलान ddnewsportal.com

सिरमौर से होगा इस राजनैतिक पार्टी का ऐलान 

आम आदमी पार्टी के बाद अब ये भी ठोकेंगे चुनावी ताल, 24 अप्रैल तय हुई तिथि।

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावी वर्ष में राजनीतिक सरगर्मियां तेज होनी शुरू हो गई हैं। इस बार प्रदेश में चुनावी माहौल कुछ अलग सा दिखाई दे रहा है। एक ओर जहां आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव में उतरने की ताल ठोक दी है तो वहीं अब देवभूमि सवर्ण मोर्चा एवं देवभूमि क्षत्रिय संगठन भी

चुनावी रणक्षेत्र में उतरने को तैयार है। इसके लिए जिला सिरमौर में 24 अप्रैल को राजनीतिक पार्टी का ऐलान करने के साथ पार्टी का एजैंडा भी लोगों के समक्ष रखने की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। देवभूमि क्षत्रिय संगठन के अध्यक्ष रुमित सिंह ठाकुर ने कहा कि अब सरकार के समक्ष गिड़गिड़ाने का समय निकल चुका है। उन्हें उन्हीं की भाषा में जवाब दिए जाने का मन बनाया जा

चुका है। अब 24 अप्रैल को राजनीतिक पार्टी की घोषणा की जाएगी। सवर्ण समाज किसी भी जाति वर्ग के खिलाफ नहीं है। उनके हितों को प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। हमारे इस आंदोलन में सवर्ण समाज ही नहीं अपितु अन्य वर्गों के लोग भी जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि राजनीतिक पार्टी बन जाने के पश्चात जहां सवर्ण समाज के हितों के लिए संघर्ष किया जाएगा, वहीं अन्य वर्गों का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। संगठन के सभी पदाधिकारी अपने क्षेत्रों में घूमकर सरकार की आधी-अधूरी योजनाओं का खाका तैयार कर रहे हैं।