सुनील चौहान को कांग्रेस महासचिव और मिडिया प्रभारी की कमान ddnewsportal.com

सुनील चौहान को कांग्रेस महासचिव और मिडिया प्रभारी की कमान  ddnewsportal.com
फाइल फोटो: सुनील चौहान, युवा कांग्रेस नेता शिलाई।

सुनील चौहान को कांग्रेस महासचिव और मिडिया प्रभारी की कमान

शिलाई में चुनाव को लेकर कांग्रेस की ब्लाॅक कार्यकारिणी का विस्तार, 8 बनाये उपाध्यक्ष, देखें सूची...

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर शिलाई विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी ने अपनी सक्रियता तेज कर दी है। इसी के मद्देनजर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में कार्यकारणी का विस्तार किया गया है। इसमे शिलाई के बड़वास गांग के तेजतर्रार युवा नेता सुनील चौहान को शिलाई ब्लॉक कांग्रेस में महासचिव व मीडिया प्रभारी की जिम्मेवारी मिली है।


दरअसल, चुनाव को देखते हुए शिलाई कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सीता राम शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह व शिलाई के विधायक व उपनेता प्रतिपक्ष ठाकुर हर्षवर्धन चौहान से सलाह मशविरा कर शिलाई ब्लॉक कांग्रेस की अतिरिक्त कार्यकारणी को मंजूरी दी है। जिसमे युवा नेता सुनील चौहान को महासचिव व मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी है। उनके साथ शिलाई ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष पद पर रामलाल चौहान (बड़वास), मदन शर्मा (देवथल), रणजीत सिंह चौहान (सतोन), बस्ती राम शर्मा (द्राविल), धर्म पाल (पंजोड), कुंदन सिंह (नैनीधार), गुमान सिंह शर्मा (जरवा), गुलाब सिंह (पोटा मानल) के नाम है। ब्लॉक कांग्रेस महासचिव पद पर तोता राम शर्मा (क्याना), प्रकाश चौहान (पश्मी), राम लाल चौहान (कांडो पोका), सुरेंदर शर्मा ( रोहना), सुमित्रा देवी (पाब मानल), धंगू राम पुंडीर ( कांडो भटनोल), अमर सिंह धीमान (गवाली) आत्मा राम शर्मा (जरवा) के नाम शामिल है। इसी तरह सचिव पद पर अनन्त राम (जरवा), मदन सिंह (चढ़ेउ), चरण सिंह चौहान ( कांडो), जगदीश चौहान (कोटा पाब), वीरेंदर सिंह (बागना), ज्ञान शर्मा (नाया पंजोड), भगत सिंह चौहान (शिल्ली क्यारी), ओम प्रकाश ठाकुर (ढांग रोहाना), अत्तर शर्मा (द्राविल), सुभाष शर्मा (बोहल), विक्रम छाजटा (डाहर), गोपाल पोजटा (पनोग) और धर्म सिंह (रास्त) को जिम्मेवारी दी गई। इन्होंने प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, शिलाई के विधायक व उपनेता प्रतिपक्ष ठाकुर हर्षवर्धन चौहान व शिलाई ब्लॉक काँग्रेस अध्यक्ष सीता राम शर्मा सहित सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार प्रकट किया है और कहा जो हमे जिम्मेवारी मिली उसे पूरी ईमानदारी से निभाएंगे।