हिमाचल चुनाव: कांग्रेस के 46 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी ddnewsportal.com

हिमाचल चुनाव: कांग्रेस के 46 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी  ddnewsportal.com
फाइल फोटो: सोनिया गांधी।

हिमाचल चुनाव: कांग्रेस के 46 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी

पहली सूची में सिरमौर से पाँवटा साहिब होल्ड, बाकी चारों सीटों पर कैंडिडेट घोषित, पढ़ें किसे कहां से मिला टिकट...

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव 12 नवंबर को हैं। ऐसे में दोनों प्रमुख राजनैतिक दल भाजपा और कांग्रेस अपने उम्मीदवार घोषित करने की माथापच्ची में लगे हुए हैं ताकि कैंडिडेट्स को प्रचार का अधिक से अधिक समय मिल सके। सूची जारी करने में कांग्रेस ने बाजी मारी है। कांग्रेस ने 46 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी हैं। हालाँकि कईं दिनों से कांग्रेस सूची जारी करने की

बात कहती रही लेकिन अंदरुनी कलह के कारण सूची जारी होने में देरी हुई। मंगलवार देर शाम हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी ने 46 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी हाईकमान की ओर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है। इनमें कांग्रेस के जगत सिंह नेगी को छोड़कर बाकी विधायकों के टिकट तय कर दिए गए हैं। कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में गए कांगड़ा के विधायक पवन काजल और नालागढ़ के विधायक लखविंद्र राणा की सीट पर भी अभी टिकट तय नहीं किया गया है। छह नए चेहरों पर दांव खेला गया है। इनमें 15 युवा चेहरे भी शामिल हैं। 20 सीटों पर अभी पेच फंसा हुआ है। सिरमौर जिले की पांच सीटों मे सृ चेर सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है लेकिन पाँवटा साहिब की सीट होल्ड कर दी गई है। जल्द ही पार्टी की ओर से प्रत्याशियों की दूसरी व अंतिम सूची भी जारी हो सकती है। 

पढ़ें किसे कहां से मिला टिकट: 

पहली सूची के मुताबिक चुराह विधानसभा सीट से यशवंत सिंह खन्ना, चंबा नीरज नैयर, डलहौजी आशा कुमारी, भटियात कुलदीप सिंह पठानिया, नूरपुर अजय महाजन, फतेहपुर भवानी सिंह पठानिया, जवाली प्रो. चंद्र कुमार, जसवां परागपुर सुरेंद्र सिंह मनकोटिया, ज्वालामुखी संजय रत्न, नगरोटा रघुवीर सिंह बाली, शाहपुर केवल सिंह पठानिया, नादौन सुखविंद्र सिंह सुक्खू, धर्मशाला सुधीर शर्मा, पालमपुर आशीष बुटेल, बैजनाथ किशोरी लाल, लाहौल-स्पीति रवि ठाकुर, कुल्लू सुंदर ठाकुर, बंजार खिमी राम, सुंदरनगर सोहन लाल ठाकुर, सराज चेतराम ठाकुर, द्रंग कौल सिंह ठाकुर, मंडी चंपा ठाकुर, बल्ह प्रकाश चौधरी, भोरंज सुरेश कुमार, सुजानपुर राजेंद्र राणा, बड़सर इंद्र दत्त लखनपाल, हरोली मुकेश अग्निहोत्री, ऊना सतपाल रायजादा, झंडूता विवेक कुमार, घुमारवीं राजेश धर्माणी, श्री नयनादेवी जी राम लाल ठाकुर, अर्की संजय अवस्थी, दून राजकुमार चौधरी, सोलन कर्नल (सेवानिवृत) धनीराम शांडिल, कसौली विनोद सुल्तानपुरी, पच्छाद दयाल प्यारी, नाहन अजय सोलंकी, श्री रेणुका जी विनय कुमार, शिलाई हर्षवर्धन चौहान, चौपाल रजनीश किमटा, ठियोग कुलदीप सिंह राठौर, कसुम्पटी अनिरूद्ध सिंह, शिमला ग्रामीण विक्रमादित्य सिंह, जुब्बल कोटखाई रोहित ठाकुर, रामपुर नंद लाल और रोहड़ू से मोहन लाल ब्राक्टा को पार्टी ने टिकट दिया है। 
पार्टी राष्ट्रीय प्रवक्ता अलका लांबा ने भी एक वीडियो जारी कर सभी उम्मीदवारों को शुभकामनाएं दी है।