HP Congress News: किस दिन होगी कांग्रेस के उम्मीदवारों की घोषणा! प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कुछ ऐसा... ddnewsportal.com

HP Congress News: किस दिन होगी कांग्रेस के उम्मीदवारों की घोषणा! प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कुछ ऐसा... ddnewsportal.com

HP Congress News: किस दिन होगी कांग्रेस के उम्मीदवारों की घोषणा! प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कुछ ऐसा...

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर हिमाचल प्रदेश में भाजपा अपने चारों सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। लेकिन कांग्रेस के कैंडिडेट्स का अभी भी भी इंतजार है। इस बीच हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का बयान आया है। कांग्रेस हिमाचल में लोकसभा चुनाव व विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा एक सप्ताह में कर देगी। चंडीगढ़ के बाद अब दिल्ली में कांग्रेस की बैठक 4 व 5 अप्रैल को होनी है।

इसमें प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अपना पक्ष पार्टी हाईकमान के समक्ष रखेंगे। इसमें पार्टी हाईकमान क्या निर्णय लेता है, उसके बाद आगामी कदम उठाया जाएगा। यह बात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने शिमला में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि गत दिन चंडीगढ़ में हुई समन्वय समिति की बैठक में उपचुनाव के लिए पार्टी प्रत्याशियों को लेकर भी चर्चा हुई

तथा सभी नेताओं से पार्टी प्रभारी राजीव शुक्ला ने फीडबैक लिया। इस दौरान कुछ नामों पर भी चर्चा हुई। प्रभारी ने कहा कि हम पार्टी प्रत्याशी घोषित करने में जल्दबाजी नहीं करेंगे। ऐसे में हम विस्तृत जानकारी हासिल करने तथा सोच विचार के बाद ऐसे प्रत्याशी मैदान में उतारेंगे, जो कांग्रेस के सबसे मजबूत प्रत्याशी होंगे।


साथ ही ,उन्होंने कहा कि पार्टी लोकसभा चुनाव के लिए सिटिंग विधायक को टिकट देने की स्थिति में नहीं है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि पार्टी ऐसे चेहरों की तलाश कर रही है, जो पार्टी के सक्रिय कार्यकर्त्ता हों तथा जिताऊ हों। प्रतिभा सिंह ने कहा कि उन्होंने अपनी बातों को प्रभारी व सीएम के समक्ष रख दिया है। सीएम ने उनको मिलकर क्षेत्र का दौरा कर लोगों की समस्याओं को हल करने का आश्वासन दिया है। सीएम ने उन्हें कहा कि बहुत बातों को सरकार ने पूरा कर दिया है, जिसको लेकर लोगों में नाराजगी थी। अब गेंद पार्टी हाईकमान के पाले में है।