Paonta Sahib: भाजयुमो पूरा करेगा 31 हजार लीड का लक्ष्य, युवा मोर्चा का भंगानी चौपाल कार्यक्रम में ये रहा खास... ddnewsportal.com

Paonta Sahib: भाजयुमो पूरा करेगा 31 हजार लीड का लक्ष्य, युवा मोर्चा का भंगानी चौपाल कार्यक्रम में ये रहा खास... ddnewsportal.com

Paonta Sahib: भाजयुमो पूरा करेगा 31 हजार लीड का लक्ष्य, युवा मोर्चा का भंगानी चौपाल कार्यक्रम में ये रहा खास...

भारतीय जनता युवा मोर्चा पाँवटा साहिब द्वारा युवा चौपाल कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत भंगानी साहिब में रखा गया। इस बैठक की अध्यक्षता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष चरणजीत चौधरी द्वारा की गई। इस बैठक में मुख्य रूप से भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज, भारतीय जनता पार्टी के ज़िला अध्यक्ष विनय गुप्ता, युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री साकेश शर्मा, सुशील कदशोली, नरेन्द्र ठाकुर, विपुल कश्यप, रणवीर ठाकुर, अरुण समरान,  मण्डल अध्यक्ष रमेश तोमर, मंडल महामंत्री हितेंद्र कुमार, सुभाष चौधरी, देविंद्र चौधरी, अजय मेहता, अंजना शर्मा, भंगा सिंह, सुरजीत सिंह, अभिनाश सैनी, दीपक, शिवानी वर्मा, कृष्णा धीमान, नवीन शर्मा, तरनजीत गिल, सुनील चौधरी, विपुल देवा, नितिन शर्मा, अविनाश झाभा, हेमराज चौधरी, राहुल चौधरी, पवन चौधरी, अनिल चौधरी, पवन पटियाल, कल्याण, सुदामा, केशव, संजीव कक्कड़, जीवन सिंह, विकास आदि मौजूद रहे।

सम्मेलन आगामी लोकसभा चुनाव की दृष्टि से रखा गया। तिलक राज ने देश में पिछले 10 साल में जो कार्य भारतीय जनता पार्टी द्वारा किए गए उनके ऊपर विस्तार से बात की। उन्होंने कहा कि भारत देश आज एक मज़बूत हाथों में है। आज देश विश्व की

पाँचवी अर्थव्यवस्था बन पाया है। उसका एक मात्र कारण है देश के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी। जो वायदे भारतीय जनता पार्टी ने देशवासियों से किए थे, उन वायदों को नरेन्द्र मोदी ने पूरा किया है। जब धारा 370 हटाने की बात होती तो अन्य पार्टियाँ इस बात पर भारतीय जनता पार्टी के लोगों का मजाक उड़ाती थी। लेकिन इस काम को भी भारतीय जनता पार्टी ने पूरा किया।


युवा मोर्चा अध्यक्ष चरणजीत चौधरी ने प्रदेश अध्यक्ष को विश्वास दिलाया कि जो 31000 लीड का लक्ष्य पाँवटा मण्डल को मिला है उसे पूरा करने में युवा मोर्चा अपनी अहम भूमिका निभाएगा।