स्वयं सहायता समूह ने बनाया होली के लिए रंग- ddnewsportal.com

स्वयं सहायता समूह ने बनाया होली के लिए रंग- ddnewsportal.com

स्वयं सहायता समूह ने बनाया होली के लिए रंग

बीडीओ कार्यालय मे लगाई उत्पाद की प्रदर्शनी, सस्ते दामों पर मिलेगा गुलाल 

कार्तिक तोमर-शिलाई

शिलाई के विकास खण्ड कार्यालय में स्वयं सहायता समूह शिलाई की महिलाओं द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई। विकास खण्ड शिलाई के अधीन पंचायत शिलाई के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह शिलाई द्वारा ब्लॉक कार्यालय के बाहर स्वयं तैयार किये गये रंगों की प्रदर्शनी आयोजित की गई। विकास खंड

अधिकारी विनीत कुमार ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि महिलाओं के अंदर हुनर के चलते कईं प्रकार के उत्पाद तैयार किए जा रहे है। लेकिन आज इन समूह की महिलाओं द्वरा बिशेषकर आगामी होली के त्यौहार को लेकर स्वयं रंग तैयार किया गया है। जिसका इन समूह की महिलाओं द्वारा मात्र 20

रुपए का पैकिट बेचा गया। जो कि क्षेत्र के लोगो के लिए अन्य दुकान की अपेक्षा यह पैकिट सस्ते रेट पर महिलाओं द्वारा बेचा जा रहा है। विकास खण्ड अधिकारी शिलाई विनीत कुमार ठाकुर ने इस बेहतरीन कार्य की सराहना की। उन्होंने बताया कि समूह द्वारा कईं प्रकार के उत्पाद तैयार किए जा रहे है। जैसे घी,  दूध, आचार, चटनी,  जुराब, स्वेटर आदि अन्य उत्पाद भी तैयार किए जा रहे है।