चाहे जो भी हो लेकिन होकर रहेगी किसान महा पंचायत- ddnewsportal.com

चाहे जो भी हो लेकिन होकर रहेगी किसान महा पंचायत- ddnewsportal.com

चाहे जो भी हो लेकिन होकर रहेगी किसान महा पंचायत 

पांवटा साहिब मे पत्रकार वार्ता में संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक अनिन्द्र सिंह नौटी की दो टूक, कहा; कोरोना प्रोटोकॉल का रखेंगे ध्यान

चाहे सरकार के साथ टकराव की स्थिति क्यों न हो लेकिन पांवटा साहिब मे किसान महा पंचायत होकर रहेगी। यह बात संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक अनिन्द्र सिंह नौटी ने यहां आयोजित पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि

सरकार ने यदि उन्हे परमिशन नही दी तो भी यह महा पंचायत आयोजित होगी। दरअसल, संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा पांवटा साहिब में प्रस्तावित किसान महा पंचायत को लेकर स्थानीय नेताओं ने पत्रकार वार्ता का आयोजन किया। जिसमें हिमाचल प्रदेश में पहली किसान महा पंचायत तथा आंदोलन की आगामी रूपरेखा को लेकर विचार साझा किए गए। इस दौरान किसान महा पंचायत के प्रचार प्रसार प्रभारी अनिंद्र सिंह नौटी ने कहा कि 7 अप्रैल को प्रस्तावित किसान महा पंचायत आयोजित होनी है। जिसमें वरिष्ठ

किसान नेता राकेश टिकैत, सरदार बलबीर सिंह, कंवल ग्रेवाल, सरदार गुरनाम सिंह आदि वरिष्ठ किसान नेता सम्मलित रहेंगे। उन्होंने कहा इस रैली में हिमाचल प्रदेश और पास के राज्यों के हर कौने से किसान बागवान पांवटा साहिब पहुंचेंगे। उनकी सुरक्षा बंदोबस्त करना सरकार की जिम्मेदारी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसान सरकार का सम्मान करता है। लेकिन अपने अधिकारों के लिए लड़ना उनका हक है। उन्होंने विश्वास जताया कि पांवटा साहिब हिमाचल प्रदेश में आज तक के इतिहास में सबसे बड़े आयोजन का गवाह बनने जा रहा है। पत्रकार के दौरान उन्होंने कहा कि त्रिलोकपुर मेला आयोजन किया जा सकता है तो पांवटा साहिब में भी मेला करवाया जाना चाहिए। इस मौके पर संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारी हरप्रीत सिंह खालसा, चरणजीत सिंह, हरदेव सिंह, मनजीत सिंह, साजिद हाशमी मौजूद रहे।