Paonta Sahib: राज्य कराटे चैंपियनशिप में जिला सिरमौर ने मारी बाज़ी, 16 गोल्ड सहित 39 पदक जीतकर किया गौरवांवित ddnewsportal.com

Paonta Sahib: राज्य कराटे चैंपियनशिप में जिला सिरमौर ने मारी बाज़ी, 16 गोल्ड सहित 39 पदक जीतकर किया गौरवांवित ddnewsportal.com

Paonta Sahib: राज्य कराटे चैंपियनशिप में जिला सिरमौर ने मारी बाज़ी, 16 गोल्ड सहित 39 पदक जीतकर किया गौरवांवित

बैजनाथ के महाराजा पैलेस में संपन्न हुई राज्य कराटे चैंपियनशिप का आयोजन (KAHP) कराटे एसोसिएशन ऑफ हिमाचल प्रदेश द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों से लगभग 325 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

इस प्रतियोगिता में जिला सिरमौर से 34 खिलाड़ियों ने भाग लिया और शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 39 पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। इनमें 16 स्वर्ण, 12 रजत, और 11 कांस्य पदक शामिल हैं।

कुछ इस प्रकार रहा खिलाड़ियों का प्रदर्शन:
 
सानवी 11 वर्ष -30 कि०ग्रा० कुमिते वर्ग स्वर्ण  पदक, काता मे कांस्य पदक।
प्रकृति 11 वर्ष - 45 कि०ग्रा० कुमिते वर्ग स्वर्ण  पदक, काता मे कांस्य पदक।
चारवी 7 वर्ष - 20 कि०ग्रा० कुमिते वर्ग स्वर्ण  पदक, काता मे कांस्य पदक।
नवनप्रीत कौर 15 वर्ष - 47 कि०ग्रा० कुमिते वर्ग स्वर्ण पदक।
एन्जल 13 वर्ष - 45 कि०ग्रा० कुमिते वर्ग  स्वर्ण  पदक, काता मे कांस्य पदक।
11 वर्ष ओजस्विनी - 45 कि०ग्रा० रजत पदक। 
11 वर्ष सुभी  स्वर्ण - 35 कि ०ग्रा।
16 वर्ष रिषिका रजत रजत -59 कि ०ग्रा।
11 वर्ष (सब-जूनियर) आराध्य कपूर - रजत +45 कि०ग्रा।
11 वर्ष (सब-जूनियर) शिवांश राणा - स्वर्ण +45 किग्रा।
13 वर्ष (सब-जूनियर) ओजस ठाकुर - स्वर्ण -40 कि०ग्रा।
12 वर्ष (सब-जूनियर) जयराज गणपति  मंडवाल- स्वर्ण -60 कि०ग्रा।
12 वर्ष (सब-जूनियर) शाश्वत सिंह - रजत -50 किग्रा।
16 वर्ष (जूनियर) आरव वर्मा - स्वर्ण -76 किग्रा।
6 वर्ष  इनाया सिंह काता स्वर्ण।
10 वर्ष सुकृति स्वर्ण  व कांस्य -40 कि०ग्रा।
12 वर्ष आर्यन कटोच स्वर्ण।
सान्वी  स्वर्ण - काता वर्ग ।
16 वर्ष अपर्णा - स्वर्ण -42 किग्रा।
10 वर्ष अक्ष मुल्तानी स्वर्ण ।
12 वर्ष आध्या रजत कांस्य -50 किग्रा।
16 वर्ष अद्वैत मोहिंद्रो रजत।
10 वर्ष कमांशी भारद्वाज - रजत -40 किग्रा।
11 वर्ष काव्यांश शर्मा कांस्य रजत -30 किग्रा।
12 वर्ष प्रबमन कौर कांस्य रजत -55 किग्रा।
16 वर्ष रयान उस्मानी कांस्य रजत -76 किग्रा।
10 वर्ष सीरत बेदी - कांस्य -30 कि०ग्रा।
14-15 आयु वर्ग अनन्या दत्ता - कांस्य -47 किग्रा।


इस शानदार प्रदर्शन पर यूनाइटेड कराटे एसोसिएशन सिरमौर के अध्यक्ष ज्ञान सिंह तोमर, महासचिव दिग्विजय सिंह चंदेल, कोषाध्यक्ष विभूति कुमारी, वरिष्ठ कोच सेंसई राजेश कुमार, सेंसई दिलीप ठाकुर, सेंसई विवेक राठौर, सेंसई अमन, सेंसई समीर खान, सेंसई आयुषी आनंद एवं टीम मैनेजर श्रीमती अंजू चौहान ने सभी खिलाड़ियों की सराहना की और उनके अथक परिश्रम की प्रशंसा की।

उन्होंने सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त किया जिनके सहयोग और समर्थन से यह सफलता संभव हो सकी। साथ ही स्वर्ण पदक विजेताओं को 11 से 14 जून तक देहरादून, उत्तराखंड में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप के लिए शुभकामनाएं दी गईं।