किसान महा पंचायत- 1000 वालंटियर की ड्यूटी तय- ddnewsportal.com

किसान महा पंचायत- 1000 वालंटियर की ड्यूटी तय- ddnewsportal.com

किसान महा पंचायत- 1000 वालंटियर की ड्यूटी तय

बुधवार को पांवटा साहिब के हरिपुर टोहाना मे होगा आयोजन, पंहुच रही राकेश टिकैत सहित कईं हस्तियां

7 अप्रैल 2021 बुधवार को पांवटा साहिब के ग्राम हरिपुर टोहाना में आयोजित होने जा रही किसान महापंचायत के लिए एक हजार वालंटियर की ड्यूटी तय कर दी गई है। अध्यक्ष प्रचार प्रसार कमेटी अनिन्द्र सिंह नौटी सहित

तरसेम सिंह सग्गी संयोजक संयुक्त किसान मोर्चा, गुरविंदर सिंह गोपी, गुरजीत सिंह नंबरदार, चरणजीत सिंह जैलदार, हरप्रीत सिंह खालसा और जसविंदर बिलिंग आदि ने जानकारी देते हुए बताया कि इस आयोजन मे

बड़ी संख्या में राष्ट्रीय स्तर के किसान नेता यहां पहुंचेंगे। जिन राष्ट्रीय नेताओं के कार्यक्रम फाइनल हैं उनकी सूची इस प्रकार है चौधरी राकेश टिकैत, गुरनाम सिंह चरूनी, बलबीर सिंह राजेवाल, डॉ दर्शन पाल, अभिमन्यु कोहार, युद्धवीर सिंह, जगजीत सिंह डलेवाल, जगतार सिंह बाजवा, बलविंदर ओलख, बलजीत सिंह के नाम शामिल है। इसके अतिरिक्त प्रेरणादायक मशहूर गायक कंवर ग्रेवाल कमल खैरा सहित बहुत से लोक गायक और कलाकार भी इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभालने के लिए 1000 वालंटियर को अलग-अलग ग्रुप में बांटा गया है तथा इसके लिए कई सेक्टर बनाए गए हैं जिसकी जिम्मेदारी अलग-अलग वालंटियर ग्रुप के पास होगी। जिनका अपना अपना पहचान पत्र तथा ड्रेस कोड भी होगा। यह हिमाचल प्रदेश की पहली किसान पंचायत है और इसमें हिमाचल प्रदेश के अन्य भागों और खास तौर से पहाड़ी क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। महिलाओं की भागीदारी बड़ी संख्या में रहने का अनुमान है तथा इसके लिए अलग से खास व्यवस्था की गई है।