राजनैतिक: पवन काजल को रातों-रात कार्यकारी अध्यक्ष पद से हटाया ddnewsportal.com

राजनैतिक: पवन काजल को रातों-रात कार्यकारी अध्यक्ष पद से हटाया  ddnewsportal.com

पवन काजल को रातों-रात कार्यकारी अध्यक्ष पद से हटाया

भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच कांग्रेस पार्टी हाईकमान ने जारी किये आदेश।

हिमाचल प्रदेश में चुनावी उठा-पटक शुरू हो चुकी है। कांग्रेस और भाजपा दोनो एक दूसरे के खेमे में सेंधमारी मे जुट गये हैं। भाजपा जहां कांग्रेस के बड़े नेताओं और विधायक के जल्द भाजपा में शामिल होने के दावे चर रही है लहीं कांग्रेस भी पीछे नही है।

कांग्रेस का भी कहना है कि सरकार के मंत्री तक कांग्रेस में शामिल हो सकते है। इसी बीच एक बड़ी सियासी खबर सामने आई है। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा से कांग्रेस विधायक पवन काजल के भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच पार्टी हाईकमान ने उन्हें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष पद से हटा दिया

है। पवन की जगह पूर्व सांसद चंद्र कुमार को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की ओर से कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इस संबंध में मंगलवार देर रात को आदेश जारी किए। गोर हो कि बीते दिन से सोशल मीडिया पर कांग्रेस के एक कार्यकारी अध्यक्ष और दो बड़े नेताओं के भाजपा में शामिल होने की संभावना की सूचना वायरल हो रही थी।