HP Political News: कांग्रेस विधायकों की प्रतिभा सिंह को हटाने की मांग, हाइकमान को पत्र भेजकर दिया ये हवाला... ddnewsportal.com

HP Political News: कांग्रेस विधायकों की प्रतिभा सिंह को हटाने की मांग, हाइकमान को पत्र भेजकर दिया ये हवाला... ddnewsportal.com

HP Political News: कांग्रेस विधायकों की प्रतिभा सिंह को हटाने की मांग, हाइकमान को पत्र भेजकर दिया ये हवाला...

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के मंडी संसदीय क्षेत्र से चुनाव न लड़ने के बयान के बाद प्रदेश में सियासत गर्मा गई है। खुद कांग्रेस के लोग ही प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ खड़े हो गए है और हाइकमान से उन्हे अध्यक्ष पद से हटाने की मांग कर रहे हैं। इनमे चुने हुए जन प्रतिनिधि यानी विधायक शामिल है। 
दरअसल, सांसद प्रतिभा सिंह को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाने को पार्टी विधायकों ने हाईकमान को पत्र भेजा है। कांग्रेस विधायकों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सहित सोनिया गांधी और राहुल गांधी से प्रतिभा सिंह की कार्यप्रणाली को लेकर शिकायत की है। सूत्रों के मुताबिक शिकायत पत्र में प्रतिभा सिंह के मंडी संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने से इन्कार करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल तोड़ने को लेकर दिए बयानों का हवाला दिया गया है। 


पत्र भेजने वाले विधायकों की संख्या 30 के आसपास बताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक शिकायत पत्र में लिखा गया है कि वर्तमान राजनीतिक हालात में प्रतिभा सिंह के हाथ में प्रदेश कांग्रेस की कमान रहने से पार्टी को लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव में नुकसान होगा। इसमें हिमाचल में सरकार और संगठन की मजबूती के लिए प्रतिभा की जगह जल्द नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने की वकालत भी की गई है। सूत्रों के मुताबिक विधायकों का मत है कि प्रतिभा की ओर से बुधवार को दिल्ली से शिमला लौटकर की गई प्रेसवार्ता से पार्टी के काडर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है।


सांसद का यह कहना कि वर्कर निराश हैं और चुनाव प्रचार के लिए सक्रिय कार्यकर्ता नहीं मिल रहे हैं, इससे देश और प्रदेश की राजनीति में गलत संदेश गया है। उधर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह की ओर से इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई। सूत्रों के मुताबिक विधायकों ने लिखा कि संगठन और सरकार में समन्वय स्थापित करने के लिए जब समिति गठित कर दी गई है तो नाराजगी को अब सार्वजनिक क्यों किया जा रहा है।