HP Political News: तीन निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे, अब 9 सीटों पर उपचुनाव! ddnewsportal.com

HP Political News: तीन निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे, अब 9 सीटों पर उपचुनाव!  ddnewsportal.com

HP Political News: तीन निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे, अब 9 सीटों पर उपचुनाव!

हिमाचल प्रदेश के राजनैतिक गलियारों सियासत के नये नये तीर तरकश से निकल रहे हैं। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह के चुनाव न लड़ने का मामला अभी गर्म ही है कि आज यानी शुक्रवार को एक अन्य घटनाक्रम में सियासी हलचल से ठंडे प्रदेश में गर्माहट पैदा हो गई। राजनीतिक गहमागहमी के बीच हिमाचल प्रदेश के तीन निर्दलीय विधायकों ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा पहुंचकर अपना इस्तीफा दिया। निर्दलीय केएल ठाकुर, होशियार सिंह और आशीष शर्मा ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर से मुलाकात कर अपना इस्तीफा विधानसभा सचिव को सौंपा। निर्दलीयों के मुताबिक उन्होंने अपने क्षेत्र की जनता के हित में विधायक पद से इस्तीफा दिया है। उन्होंने कहा कि वह भाजपा से विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे। भाजपा की ओर से जल्द टिकट तय होंगे। देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में आगे बढ़ रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा के नेतृत्व पर पूरा विश्वास है। कहा कि एक-दो दिन में भाजपा की सदस्यता लेंगे। इसके बाद निर्दलीय राज्यपाल से मिलने राजभवन रवाना हुए।  निर्दलीयों ने

विधानसभा अध्यक्ष से भी मुलाकात की। इसी के साथ तीनों निर्दलीय विधायकों के त्यागपत्र से राज्य की राजनीति में फिर से नए समीकरण बनने के आसार हैं। इनके इस्तीफे से खाली हुई विधानसभा सीटों पर भी चुनाव होंगे। अब कुल नौ विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव होना तय है। अयोग्य घोषित कांग्रेस के छह बागियों की सीटों पर उपचुनाव का शेड्यूल पहले ही जारी हो चुका है। 

सीएम सुक्खू पर चलाये शब्दबाण-

जैसा कि पहले से ही माना जा रहा था, उसी के मुताबिक निर्दलीय विधायकों ने आरोप लगाया कि राज्यसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी हर्ष महाजन के समर्थन में मतदान करने के बाद से उन्हें सरकार की ओर से परेशानी किया गया। कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू इस स्तर पर गिर गए हैं कि वह विधायकों और उनके परिवारों को निशाना बना रहे हैं और उनके खिलाफ झूठे मामले दर्ज कर रहे हैं।

अब इन सीटों पर होंगे उपचुनाव-

तीन निर्दलीय विधायकों के त्यागपत्र देने के बाद अब प्रदेश की नालागढ़, देहरा और हमीरपुर सहित धर्मशाला, सुजानपुर, गगरेट, कुटलैहड़़, लाहौल-स्पीति और बड़सर में उपचुनाव होने हैं।