Himachal News: भाजपा संगठन में बड़े बदलाव को मिली हरी झंडी- ddnewsportal.com

Himachal News: भाजपा संगठन में बड़े बदलाव को मिली हरी झंडी-  ddnewsportal.com
फाइल फोटो: जे पी नड्डा, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष।

Himachal News: भाजपा संगठन में बड़े बदलाव को मिली हरी झंडी

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बैठक के दौरान प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं को दिया फ्री हैंड, बैठक में ये हुआ तय...

हिमाचल प्रदेश में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संगठन में बदलाव को लेकर फ्री हैंड दिया है। साफ है आगामी दिनों में सगठन में भारी फेरबदल होगा। लोकसभा चुनाव को लक्ष्य में रखकर हिमाचल भाजपा संगठन में बड़े बदलाव को हरी झंडी मिल गई है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने नई दिल्ली में प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा के बाद इस पर सहमति

दी है। अब आगामी दिनों में नए पदाधिकारी कभी भी तय किए जा सकते हैं। विधानसभा चुनाव में ठीक प्रदर्शन नहीं करने वाले पदाधिकारियों पर गाज गिरना तय है। राज्य भाजपा संगठन के सामने लोकसभा चुनाव में वर्चस्व बनाए रखना चुनौती होगा।
नड्डा ने नई दिल्ली में भाजपा की एक क्षेत्रीय स्तर की बैठक ली।

इस बैठक में दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के भाजपा प्रदेश पदाधिकारी शामिल रहे। बैठक में हिमाचल भाजपा की ओर से राज्य प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल और संगठन महामंत्री सिद्धार्थन शामिल हुए। भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में 30 से 35 पदाधिकारी हैं। सात मोर्चों के अलावा 17 संगठनात्मक जिलाध्यक्ष भी हैं। इनमें से कई पदाधिकारी बदले जाएंगे।