शिलाई- भाजपा में युवा मोर्चा है पार्टी की रीढ़- बलदेव ddnewsportal.com

शिलाई- भाजपा में युवा मोर्चा है पार्टी की रीढ़- बलदेव ddnewsportal.com

शिलाई- भाजपा में युवा मोर्चा है पार्टी की रीढ़ 

भाजयुमो के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन पर बोले पूर्व विधायक बलदेव तोमर, युवाओं ने लिया मिशन-2022 रिपीट का प्रण।

सिरमौर जिला के शिलाई में भारतीय जनता युवा मोर्चा शिलाई मंडल में 2 दिन का प्रशिक्षण वर्ग आयोजित हुआ। जिसमें मंडल के सभी युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस वर्ग का समापन शिलाई विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक और खाद्य एवं आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर ने किया। उन्होंने

कहा कि भाजपा में युवा मोर्चा पार्टी की रीढ़ है। और युवाओं को अभी से ही विधानसभा चुनाव के लिए फील्ड में जुट जाना है। उन्होंने मंडल के सभी भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया और भारतीय जनता युवा मोर्चा ने 2022 विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के लिए भारी बहुमत से सरकार को रिपीट करने का प्रण लिया। 


इससे पूर्व प्रशिक्षण के पहले दिन की शुरुआत पहले सत्र की मंडल के अध्यक्ष अनिल चौहान ने की और दूसरे सत्र की शुरुआत भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष और जिला के प्रभारी संदीप ने की। वहीं तीसरे सत्र की शुरुआत भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय सदस्य राकेश शर्मा ने की।

दूसरे दिन 14 अप्रैल को पहले सत्र की शुरुआत महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्यामा ठाकुर ने की और भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश के प्रवक्ता एवं हिमाचल प्रदेश सरकार में खाद्य आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव सिंह तोमर मुख्य प्रवक्ता के रूप में रहे।