शिलाई महिला कांग्रेस ने महंगाई-बेरोजगारी के खिलाफ बनाई रणनीति ddnewsportal.com

शिलाई महिला कांग्रेस ने महंगाई-बेरोजगारी के खिलाफ बनाई रणनीति ddnewsportal.com

शिलाई महिला कांग्रेस ने महंगाई-बेरोजगारी के खिलाफ बनाई रणनीति

विधायक हर्ष वर्धन चौहान भी रहे मौजूद, नये पदभार की भी घोषणा 

शीला पुंडीर को उपाध्यक्ष तो प्रियंका को दी महासचिव की कमान, फिर से विजय का संकल्प।

चुनावी बेला पर राजनैतिक दलों की सक्रियता बढ़ने लगी है। पार्टी अपने सभी विंग को एक्टिव करने में जुटी हुई है। इसी कड़ी में सिरमौर जिला के शिलाई में कांग्रेस ने महिला विंग की एक बैठक आयोजित की जिसमे सरकार के खिलाफ मैदान ए जंग मे उतरने की रणनीति तैयार की गई। 
दरअसल, शिलाई विश्राम गृह में शिलाई ब्लॉक महिला काँग्रेस की बैठक हुई। जिसमें शिलाई मण्डल की अलग अलग क्षेत्रों से महिलाओं ने भाग लिया और मुख्य रूप से विधायक व उप नेता प्रतिपक्ष हर्ष वर्धन चौहान व उनकी धर्म पत्नी कल्पना हर्ष चौहान मौजूद रहे। बैठक में शिलाई ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्षा श्याम कला की अध्यक्षता में महिला काँग्रेस की कमेटी का गठन हुआ। कमेटी गठित होने के बाद हाल ही में होने वाले चुनाव के लिए विधायक ठाकुर हर्षवर्धन चौहान के लिए कर्मठता से दिन रात एकग्रता से कार्य करने  का संकल्प लिया। 2022 के इस चुनाव में फिर से हर्षवर्धन चौहान को भारी मतों से जिताने का लक्ष्य लिया। इस बैठक में विधायक के साथ कल्पना हर्ष चौहान, शिलाई मण्डल अध्यक्ष सीताराम शर्मा, शिलाई ब्लॉक अध्यक्षा श्याम कला तथा भारी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। शिलाई मण्डल महिला काँग्रेस की जो कमेटी का गठन हुआ उसमे जिन महिलाओं को पदभार मिला उनमे उपाध्यक्ष शीला पुंडीर दुगाना, आशा चौहान सतौन, जयंती देवी टटियाना, नारो देवी नाया, गीता चौहान चियोग, विनता चौहान शरली, चमेली देवी टिम्बी, चंद्रकला टिम्बी, आशा कंवर कांटी-मशवा, राजो मालविया रोनहाट, सरिता शर्मा शखोली, पूनम कोटा-पाब शामिल है। महासचिव में प्रियंका अजरोली, हिमानी शर्मा भराईना, शांता राणा बाली कोटी, तारा चौहान लोजा मानल, विद्या देवी कांडो भटनोल, उमा देवी शिरी-क्यारी, पार्वती शर्मा टटियाना, शांता देवी कोटि-उतरोऊ, बबिता

राणा नावणा, विद्या देवी, कांडो चियोग, हरदेवी ठाकुर मटियाना, सरिता चौहान जामना, नीमा पुंडीर दुगाना के नाम शामिल है। इसी तरह सचिवों में नीमा देवी झकांडो, किरण बाला कोटी बोंच, सुमित्रा देवी पाब मानल, कांता देवी टिक्कर, निर्मला देवी चांदनी, प्रमिला चौहान जामना, सविता ठाकुर हलाँह, स्नेहलता गुंडाह, रक्षा देवी शिलाई, नीलम शर्मा कांडो भटनोल, मनीषा देवी बोकाला पाब, हिमा देवी क्यारका, सरिता शर्मा कांडो-भटनोल को शामिल किया गया है। 
इस मौके पर हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि महिला शक्ति को घर घर भाजपा की जनविरोधी नीतियों का प्रचार करना है कि कैसे इस सरकार ने आम जनता का शोषण किया है। महिला कांग्रेस अध्यक्षा श्याम कला ने कहा कि मंहगाई से महिला वर्ग त्रस्त है। हर गृहणी का बजट गडबडा गया है। इसलिए हमे इस तानाशाह सरकार को मुंहतोड़ जवाब देना है।