राजनैतिक: यहां आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष ही हो गये भाजपा के ddnewsportal.com

राजनैतिक: यहां आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष ही हो गये भाजपा के ddnewsportal.com

राजनैतिक: यहां आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष ही हो गये भाजपा के

पाँवटा साहिब में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की मौजूदगी में दर्जनों साथियों के साथ थामा पार्टी का दामन, ट्रक ऑपरेटर यूनियन में भी जोरदार स्वागत।

पाँवटा साहिब में भाजपा उम्मीदवार सुखराम चौधरी के चुनावी दांवपेंच के आगे विरोधी पस्त होते जा रहे हैं। अब आम आदमी पांवटा साहिब के पाॅंवटा मंडल प्रधान ने भी भाजपा ज्वाॅयन कर ली है। सोमवार को अपने दर्जन साथियों के साथ आम आदमी पार्टी पाँवटा साहिब मंडल के अध्यक्ष रणबीर सिंह राणा भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भाजपा सुरेश कश्यप व भाजपा प्रत्याशी सुखराम चौधरी ने भाजपा का पटका पहनाकर रणबीर सिंह राणा को भाजपा में शामिल किया। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी सुखराम चौधरी ने कहा कि आपका भाजपा परिवार में हार्दिक स्वागत अभिनंदन है और निश्चित तौर पर आपके आने से पार्टी को मजबूती प्रदान होगी। प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि भाजपा ने अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है इस संकल्प पत्र में समान नागरिक संहिता लागू होगी, अन्नदाता सम्मान निधि में किसानों को 3000 रू सालाना देंगे, 8 लाख रोजगार के अवसरों का सृजन होगा, 5 नए मेडिकल कॉलेज

खोले जाएंगे,  हर गांव को प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से जोड़ा जाएगा, गर्भवती महिलाओं को 25000 रू देंगे, 6 से 12 तक की छात्राओं को साइकिल देंगे, उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाली ल़डकियों को स्कूटी देंगे, हर जिले में 2 छात्रावासों का निर्माण करेंगे, बीपीएल परिवारों की लड़कियों को विवाह में शगुन योजना राशि 31000 से बढ़ाकर 51000 करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने अपने बूथ पर सुखराम चौधरी बनकर काम करें और भाजपा प्रत्याशी सुखराम चौधरी को पहले से ज्यादा वोटों से जीत दिलाने का काम करें। उन्होंने कहा कि सुखराम चौधरी पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा जनता के बीच में रहने वाले नेता हैं जो हमेशा जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास की चिंता करते हैं। 


इस कार्यक्रम के बाद गोंदपुर ट्रक यूनियन में यूनियन के अध्यक्ष बलजीत नागरा व ट्रक यूनियन आपरेटरों द्वारा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप व भाजपा प्रत्याशी सुखराम चौधरी का जोरदार स्वागत किया गया।