कांग्रेस में डैमेज शुरू: युवा नेता आदित्य विक्रम सिंह का इस्तीफ़ा ddnewsportal.com

कांग्रेस में डैमेज शुरू: युवा नेता आदित्य विक्रम सिंह का इस्तीफ़ा ddnewsportal.com
फाइल फोटो: आदित्य विक्रम सिंह।

राजनैतिक: उम्मीदवारों की सूची जारी होते ही कांग्रेस में डैमेज भी शुरू

युवा नेता आदित्य विक्रम सिंह का इस्तीफ़ा, झंडूता-सिराज में भी कलह का माहौल...

किसी भी राजनैतिक दल के लिए चुनाव में प्रत्याशियों का चयन करना एक बड़ा चैलेंज बन जाता है, क्योंकि किसी एक के चयन से देषरे की नाराज़गी निश्चित तौर पर होती हैं, ऐसे में डैमेज कंट्रोल के लिए भी पार्टी को पहले से ही रणनीति बनानी पड़ती है। अब कांग्रेस ने पता नही क्या रणनीति बनाई है ये तो आने वाले समय में पता चलेगा लेकिन गत देर शाम 46 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी होने के बाद से डैमेज भी शुरू हो गया है। 

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की ओर से जारी की  गई प्रत्याशियों की पहली सूची के बाद पार्टी में कलह का माहौल पैदा हो गया है। टिकट आबंटन के बाद बंजार विधानसभा से टिकट न मिलने से नाराज पूर्व मंत्री स्वर्गीय कर्ण सिंह के बेटे आदित्य विक्रम सिंह ने इस्तीफा दे दिया है। आदित्य विक्रम सिंह ने कांग्रेस पार्टी के हिमाचल प्रदेश सचिव पद और सराज विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी पद से इस्तीफा दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के नाम लिखा है और इसकी प्रति राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी भेजी है। हालांकि उन्होंने अपनी आगामी रणनीति के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। बता दें कि कांग्रेस ने बंजार से खीमी राम को टिकट दिया है, जिसके बाद आदित्य विक्रम सिंह ने यह कदम उठाया है। वहीं झंडूता से विवेक कुमार को टिकट दिए जाने के बाद वीरू राम ने भी बगावती सुर छेड़ दिए हैं। इसी तरह सिराज से चेतराम ठाकुर को टिकट दिए जाने पर विजयपाल सिंह ने अपनी प्रोफाइल पर काली पट्टी लगाकर विरोध जताया है।