सुक्खू सीएम का चेहरा घोषित हुए तो 251 महिलाओं को करवायेंगे रेणुका माता जी के दर्शन ddnewsportal.com

सुक्खू सीएम का चेहरा घोषित हुए तो 251 महिलाओं को करवायेंगे रेणुका माता जी के दर्शन  ddnewsportal.com
फोटो: प्रदीप चौहान, कांग्रेस नेता पांवटा साहिब।

सुक्खू सीएम का चेहरा घोषित हुए तो 251 महिलाओं को करवायेंगे रेणुका माता जी के दर्शन

युवा नेता प्रदीप चौहान ने मांगी अनौखी मन्नत, प्रियंका गांधी से भी आम जन की आवाज सुनने का किया आग्रह

कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता व हिमाचल चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू को सीएम का चेहरा घोषित करने को लेकर पाँवटा साहिब के युवा मजदूर नेता प्रदीप चौहान ने अनौखी मन्नत रखी है। जारी प्रेस बयान में प्रदीप चौहान ने कहा कि यदि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है और प्रदेश के मुख्यमंत्री एक आम आदमी सुखविंदर सिंह सुक्खू को बनाया जाता है तो उन्हें बेहद खुशी होगी। वह मां रेणुका जी से प्रार्थना

करेंगे कि ऐसा हो और यदि ऐसा होता है तो वह 251 महिलाओं को रेणुका माता जी के दर्शन करवायेंगे, यह उनकी इच्छा है। उन्होंने कहा कि कल 10 नवंबर को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी भी सतौन में आ रही है। वह उनका यहां आने पर स्वागत करते हैं और मेरी यह निजी इच्छा है कि यदि वह कल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू को सीएम का चेहरा घोषित करें तो हिमाचल प्रदेश में एकदम से कांग्रेस का ग्राफ बढ़ जाएगा। क्योंकि आम आदमी को लगेगा कि कांग्रेस पार्टी आम आदमी को आगे ला रही है। बाकी जिसको भी राष्ट्रीय अध्यक्ष या राष्ट्रीय कार्यकारिणी सीएम का चेहरा घोषित करेगी वह भी हमें मान्य हैं। प्रदीप चौहान ने कहा कि वह पार्टी के एक सच्चे सिपाही है और हमेशा रहेंगे और पार्टी का निर्णय सर्वमान्य रहेगा। यह उनकी निजी राय है की सुखविन्द्र सिंह सुक्खू को सीएम बनाना चाहिए और यदि ऐसा होता है तो वह 251 महिलाओं को रेणुका माता जी के दर्शन करवायेंगे।