भाजपा में शामिल हुए कद्दावर नेता सरदार हरप्रीत सिंह रतन ddnewsportal.com

भाजपा में शामिल हुए कद्दावर नेता सरदार हरप्रीत सिंह रतन ddnewsportal.com

भाजपा में शामिल हुए कद्दावर नेता सरदार हरप्रीत सिंह रतन 

दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की मौजूदगी में समर्थकों के साथ ज्वाॅयन की पार्टी 

पाँवटा साहिब में बुधवार का दिन जहां कांग्रेस के सरदार हरप्रीत सिंह रतन के पार्टी से इस्तीफा देने के कारण जहां अच्छा नही रहा वहीं भाजपा में शामिल होने पर पार्टी को मजबूती मिल गई। 
अपना इस्तीफा पार्टी प्रदेश अध्यक्ष को भेजने के बाद कांग्रेस के

कद्दावर नेता रहे सरदार हरप्रीत सिंह रतन ने भाजपा ज्वाॅयन कर ली है। बुधवार को दिल्ली में भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से मुलाकात कर वह भाजपा में शामिल हुए। 
इसकी फोटो भी उन्होंने मीडिया में शैयर की है। उन्होंने कहा है कि 


"आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकार नड्डा के दिल्ली आवास पर उनके साथ शिष्टाचार बैठक हुई। बैठक के दौरान केंद्र की भावी नीतियों और विकास की भावी योजनाओं को लेकर व्यापक चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार अल्पसंख्यक समुदायों के लिए कई नई योजनाएं शुरू करने जा रही है। श्री नड्डा के व्यवहार और दूरदर्शिता ने काफी प्रभावित किया। इस मौके पर अपने साथियों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
गोर हो कि पाँवटा साहिब में कांग्रेस में वह बड़े स्तंभ के रूप में जाने जाते थे और उनके भाजपा में जाने से निश्चित रूप से कांग्रेस को बड़ा झटका माना जा रहा है।