राजनैतिक: शिलाई के मस्तभोज में 13 परिवार हुए भाजपा में शामिल ddnewsportal.com

राजनैतिक: शिलाई के मस्तभोज में 13 परिवार हुए भाजपा में शामिल ddnewsportal.com

राजनैतिक: शिलाई के मस्तभोज में 13 परिवार हुए भाजपा में शामिल 

विकास के बूते लगातार बढ़ रहा भाजपा का कुनबा: बलदेव

शिलाई विधानसभा क्षेत्र में सरकार के अभूतपूर्व विकास की बदौलत लगातार जनता भाजपा के साथ जुड़ रही है। यह बात शिलाई विधानसभा क्षेत्र के मस्तभोज क्षेत्र के कांडो च्योग पंचायत में भाजपा प्रत्याशी बलदेव तोमर ने चुनाव सभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि इस का पांच वर्ष का कार्यकाल शिलाई के लिए ऐतिहासिक और स्वर्णिम रहा है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ऑए क्षेत्र को वो सौगातें भी दी है जिसका लोगों में ज़िक्र तक नही था। एसडीएम कार्यालय कफोटा इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। भाजपा प्रत्याशी बलदेव तोमर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज से पहले शिलाई क्षेत्र को पिछड़े क्षेत्र से जाना जाता था लेकिन अब पूरे प्रदेश में शिलाई

विधानसभा क्षेत्र की विकसित क्षेत्र के नाम से चर्चा की जाती है। उन्होंने कहा कि मस्तभोज क्षेत्र के एक ही परिवार ने 60 साल तक शिलाई विधानसभा क्षेत्र में राज किया। लेकिन उसके बावजूद भी यह क्षेत्र पिछड़ा रखा। बलदेव तोमर ने कहा कि हमने विधायक के गांव च्योग में भी सड़क पहुंचाई और जाखना में दो दिन के लिए नायब तहसीलदार बिठाया और इस क्षेत्र में मुद्रिका बस चलाई गई। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर के प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद हमने हारने के बाद पांच साल में वो करके दिखाया जिसकी क्षेत्र के लोगों ने कभी कल्पना भी नहीं की थी। बलदेव तोमर ने कहा कि इस क्षेत्र के ठीक सामने उत्तराखंड के जौनसार बावर जनजातीय घोषित हुआ लेकिन हमारा क्षेत्र को उस समय यहां के नेताओं के विफलता के कारण पीछे रह गया और शिलाई विधानसभा क्षेत्र की जनता को 55 साल तक वोटबैंक के लिए इस्तेमाल किया गया। लेकिन प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गिरिपार क्षेत्र की जनता की पीड़ा को समझा और केंद्र सरकार के समक्ष हाटी मुद्दे को गंभीरता से रखा। जिसके बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने हमारी 55 साल पुरानी मांग को एक ही झटके में खत्म कर हाटी समुदाय को जनजातीय घोषित करके दिखाया। लेकिन उससे पहले कांग्रेसी नेता बड़ी बड़ी बाते करते थे लेकिन जब हाटी मुद्दे का हल हुआ तो इसके बाद क्षेत्र के दलित समुदाय के लोगों को भड़काने का काम किया। लेकिन केंद्र सरकार ने दलित समुदाय की मांग को पुरी कर एसटी के दायरे से बाहर रखा गया है। बलदेव तोमर ने कहा कि हमने शिलाई की जनता की हर मांग को पूरी करने का प्रयास किया और अब इस कर्च को चुकाने वक्त आ गया है। शिलाई से भाजपा के पक्ष में मतदान कर प्रदेश में बनने वाली भाजपा सरकार में अपना सहयोग करें।

शिलाई विधानसभा क्षेत्र के च्योग गांव में बलदेव तोमर ने चुनावी जनसभा की गई। इस कार्यक्रम में उत्तराखंड के विकासनगर के विधायक मुन्ना सिंह चौहान विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान शिलाई के विधायक हर्षवर्धन चौहान के पैतृक गांव च्योग में 13 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी छोड़कर थामा भाजपा का दामन। बलदेव तोमर ने कार्यकर्ताओं का भाजपा परिवार में शामिल होने पर स्वागत किया। इस मौके पर उत्तराखंड के विधायक मुन्ना सिंह चौहान, जिला परिषद सदस्य मामराज शर्मा, मंडल अध्यक्ष सूरत चौहान, हाटी समिति के महासचिव कुंदन सिंह शास्त्री, खजान सिंह नेगी, शिवानंद शर्मा, गुमान वर्मा, सोहन सिंह, धर्म सिंह चौहान, रणसिंह चौहान, अतर सिंह नेगी, कुलदीप शर्मा, चेतराम आदि मौजूद रहे।