कफोटा: मस्तभोज की बेटी निकिता का नेशनल लेवल पर डबल धमाल ddnewsportal.com

कफोटा: मस्तभोज की बेटी निकिता का नेशनल लेवल पर डबल धमाल ddnewsportal.com
फोटो: नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 1500 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल हासिल करती शिलाई के मस्तभोज की निकिता शर्मा (बीच में)

कफोटा: मस्तभोज की बेटी निकिता का नेशनल लेवल पर डबल धमाल

सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण और कांस्य पदक जीत रोशन किया हिमाचल प्रदेश का नाम, सिरमौर के गिरिपार में खुशी का माहौल

जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र में प्रतिभा की कमी नही है। शिक्षा के साथ साथ खेलकूद में भी क्षेत्र की बेटियाँ देश यहां तक कि विश्व भर में हिमाचल का नाम रोशन कर रही है। कबड्डी हो या अन्य खेल, हर क्षेत्र में यहां की प्रतिभा चमक बिखेर रही है। ताजा उदाहरण गिरिपार क्षेत्र के शिलाई के मस्तभोज की निकिता शर्मा ने नेशनल लेवल पर दो मैडल जीतकर दिया है। 


दरअसल, छत्तीसगढ के बिलासपुर में 2nd National Open U-23 Seniors Athletic Championships 2022 का आयोजन हो रहा है। जिसमे देशभर से प्रतिभागी पंहौचे हैं। इसमे हिमाचल प्रदेश की धाविका निकिता शर्मा  ने भी भाग लिया। पहले दिन 1500 मीटर दौड़ में निकिता शर्मा ने स्वर्ण पदक हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया। पैतृक गांव गुद्दी मानपुर तक खबर पंहुची तो गाव में जश्न मनाया गया। इस जश्न की खुशी दोगुनी तब हुई जब अगले दिन फिर 800 मीटर दौड़ में भी निकिता ने कांस्य पदक अपने नाम किया। राष्ट्रीय स्तर पर दौहरी सफलता हासिल करना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। बेटी की सफलता पर पिता फकीर चंद का सीना चौड़ा हो गया है। हो भी क्यों न, जिस पिता ने अपनी बेटी के सपने साकार करने के लिए हमेशा उसे प्रोत्साहित किया, आगे बढ़ने की प्रेरणा दी, ऐसे पिता की खुशी का अंदाजा खुद ही लगाया जा सकता है। निकिता के पिता फकीर चंद ने बताया कि उनकी बेटी का घर आने पर ग्रामीण स्वागत करेंगे। बेटी की सफलता से वह खुश है।