हिमाचल चुनाव: विधायक से बदसलूकी....... 31 अक्तूबर 2022- पाॅंवटा साहिब से आज का खबरनामा ddnewsportal.com

हिमाचल चुनाव: विधायक से बदसलूकी.......  31 अक्तूबर 2022- पाॅंवटा साहिब से आज का खबरनामा  ddnewsportal.com

हिमाचल चुनाव: विधायक से बदसलूकी.......

31 अक्तूबर 2022- पाॅंवटा साहिब से आज का खबरनामा

BJP सरकार ने 300% तक बढ़ाया मानदेय
पहली कैबिनेट में OPS-रोजगार: प्रियंका
भाजपा पूरे नही कर पाई वायदे: बघेल
मील का पत्थर साबित होगी यात्रा: प्रतिभा
सामूहिक नेतृत्व का चुनाव: शुक्ला
नड्डा का सरदार पटेल को नमन
एसटी से बच्चों का ब्राइट फ्यूचर: सिंह
कांग्रेस के 6 बागी नेता निष्कासित
पाँवटा में हर ओर विकास की बयार: सुखराम 
सीएम ने की जनता की हर मांग पूरी: बलदेव
पाॅंवटा साहिब में कांग्रेस को बड़ा झटका
नौकरी चाहिए तो पंहुचे पांवटा साहिब 
बी फार्मा: खाली सीटों की स्पॉट काउंसलिंग
नॉर्थ जोन से खेलेगी तीन बेटियाँ
नेशनल खेलेगा पाँवटा का निकुंज 


(आज की तस्वीर) श्री रेणुका जी मेला निमंत्रण।

स्थानीय (सिरमौर)

1- Paonta Sahib- यहां जियोन लाइफ साइंसिज देगा नौकरी...

पाँवटा साहिब के श्री गुरु गोबिंद सिंह जी राजकीय महाविद्यालय में करियर काउंसलिंग एंड प्लेसमेंट सेल के सौजन्य से जियॉन लाइफ साइंसेज द्वारा 03 नवंबर को कॉलेज में 11 बजे रिक्रूटमेंट ड्राइव का आयोजन किया जाएगा। इंटरव्यू के लिए न्यूनतम योग्यता बी एस.सी./बी.फार्मा/ फूड डिप्लोमा में 50% अंक है।

आवेदक को अपना सी.वी./रेज्यूमे, एक फोटो और सभी सर्टिफिकेट्स की फोटोकॉपी के साथ 10.30 बजे रिपोर्ट करना होगा। अधिक जानकारी के लिए कॉलेज वेबसाइट www.gcp.ac.in या 01704223357 या 8219525726, 9459876246 पर कॉल कर सकते हैं। यह जानकारी करियर काउंसलिंग एंड प्लेसमेंट सेल की अतिरिक्त सदस्य सहायक प्राध्यापक दीपा चौहान ने दी।

2- कफोटा: दुगाना-माशू मे ग्यास पर्व पर होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।

श्री रेणुका जी अंतरराष्ट्रीय मेले के अवसर पर आगामी 3 नवंबर को गिरिपार क्षेत्र में होने वाले ग्यास पर्व पर इस बार दुगाना भगवान परशुराम जी के मंदिर प्रांगण में रात्रि जागरण के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। नवयुवक मंडल दुगाना यह आयोजन करने जा रहा है। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि हाटी सांस्कृतिक कला मंच के अध्यक्ष भाव सिंह कपूर शिरकत करेंगे। साथ ही प्रसिद्ध कलाकार भी पंहुचकर अपने गानों से समां बाधेंगे। इनमे मुख्य रूप से राजेश त्यागी,

मनदीप और ऋतिक के अलावा एसआर म्यूजिकल ग्रुप भी अपनी प्रस्तुति देगा। स्थानीय नवयुवक मंडल के कलाकार भी अपनी प्रतिभा दिखायेंगे। इस दौरान चार पहर की विशेष पूजा भी होगी। गिरिपार क्षेत्र के बड़े गांवों मे शुमार गांव दुगाना मे ग्यास पर्व के मौके पर रात्रि जागरण का आयोजन किया जाता है जिसमे गांव के लोगों समैत आसपास की दर्जनों पंचायतों समैत दूर दूर से भी हजारों की तादात मे श्रद्वालू जागरण मे पंहुचते है। 
उल्लैखनीय है कि दुगाना गांव मे भगवान परशुराम का मंदिर है तथा ग्यास पर्व पर यहां दूर दूर से हजारों की तादात मे श्रद्वालू रात्रि जागरण को पंहुच कर अपनी मनौकामना पूरी करते है। ग्रामीणों

द्वारा रात को विशाल भण्डारे का आयोजन किया जाता है। सभी ग्रामीणों व बाहर से आये मेहमानों के लिये मंदिर समीति द्वारा भण्डारें का प्रबंध किया जाता है। इसके अलावा क्षेत्र के माशू, कुहंठ और कांटी मश्वा आदि गांवो मे भी ग्यास पर्व के रुप मे रात्रि जागरण का आयोजन होता है। माशू गांव में भी इस बार बड़े धूमधाम से ग्यास पर्व का आयोजन किया जा रहा है। यहां पर भी नामी कलाकार पंहुचकर प्रस्तुति देंगे। 

3- राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में खेलेंगे पाँवटा साहिब के निकुंज रमौल।

पांवटा साहिब के निकुंज रमौल लखनऊ में 19 से 23 नवंबर 2022 तक बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया द्वारा आयोजित होने वाली 34वीं सब जूनियर राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप 2022 (अंडर-13) में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। मंडी में 28 से 30 अक्टूबर 2022 को हिमाचल प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा आयोजित हुई अंडर-13 राज्य स्तरीय बैडमिंटन

प्रतियोगिता में सिरमौर जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए निकुंज रमौल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया और उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। निकुंज रमौल की माता पिंकी रमौल ने सिरमौर जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव नितीश शर्मा और हिमाचल प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के राज्य सचिव रमेश ठाकुर का उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। निकुंज रमौल को खेलकूद परिसर में पर्याप्त सुविधा प्रदान करने के लिए संजय कौशल का विशेष योगदान रहा है।

4- पूर्व बीडीसी मेंबर व जिला परिषद सदस्य के पति सहित पूर्व प्रधान ने छोड़ी पार्टी।

विधानसभा चुनाव से पूर्व ही पाॅंवटा साहिब में कांग्रेस की हालत पतली होती जा रही है। पहले कांग्रेस उम्मीदवार के साथ पूरे पांच साल तक साये की तरह साथ रहे भंगानी जोन अध्यक्ष प्रदीप चौहान का प्रचार से नदारद रहना कार्यकर्ताओं में चर्चा का विषय बना हुआ था कि अब दिग्गज कांग्रेसी भी पार्टी से किनारा करने लगे हैं। बीती रात कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व में बीडीसी के सदस्य रहे परविन्द्र सिंह बिट्टू और तीन बार के पंचायत प्रधान गोरखुवाला रमेश कुमार ने पार्टी को अलविदा कहकर आम आदमी पार्टी का पटका पहन लिया है। अंतर्कलह से जूझ रही पार्टी को यह बड़ा झटका माना जा रहा है। वहीं टिकट के दावेदार भी प्रचार से किनारा कर रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ रही है। दरअसल, गत दिनों मजदूर नेता और भंगानी जोन कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप चौहान के सुखविंद्र सिंह सुक्खू को सीएम का चेहरा घोषित किये जाने की हाइकमान से मांग ने पांवटा साहिब कांग्रेस में खलबली मचा दी है। क्योंकि यहां प्रतिभा सिंह समर्थक अधिक है। लोग समझ ही नही पा रहे है कि जो युवा नेता पांच वर्ष तक किरनेश जंग के साथ साये की तरह रहे और हर मोर्चे पर सरकार और उनके मंत्री के खिलाफ बयान देकर पार्टी को मजबूती प्रदान की, वह अचानक ऐसा कदम क्यों उठा गये। पाँवटा कांग्रेस अभी

इस पत्र बम से उभरी भी नही थी कि अब एक और झटका पूर्व बीडीसी सदस्य और पूर्व पंचायत प्रधान के पार्टी छोड़ने पर लग गया। बीती रात आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मनीष ठाकुर का गोरखुवाला पंचायत में एक कार्यक्रम था। इस दौरान करीब आधा दर्जन कद्दावर नेता आप में शामिल हुए। आम आदमी पार्टी प्रत्याशी मनीष ठाकुर ने सभी का पार्टी में फूलमालाओं से स्वागत किया और आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के साथ-साथ पांवटा साहिब में भी कांग्रेस-भाजपा का कुनबा बिखर चुका है। जिस कारण इन दोनों पार्टी प्रत्याशियों को इस बार हार का सामना करना पड़ेगा। इस कार्यक्रम दौरान आम आदमी पार्टी में शामिल होने वालों में गोरखुवाला पंचायत के पूर्व प्रधान रमेश कुमार, BDC के पूर्व सदस्य परमिंदर सिंह बिट्टू, ट्रक यूनियन के पूर्व प्रधान देवेंद्र सिंह पप्पी, सरदार जीवन सिंह, गुलाम अकबर, अमरकोट पंचायत के पूर्व उपप्रधान यामीन आदि शामिल रहे।

5- राजनैतिक: कांग्रेस के कार्यकाल में नही बनी एक सड़क तक: सुखराम चौधरी

चुनावों के मद्देनजर प्रचार अभियान को गति देता हुए पाॅंवटा साहिब से भाजपा के उम्मीदवार सुखराम चौधरी सोमवार ने को कुंडियों पंचायत में नुक्कड़ सभाएं कर भाजपा के दिए समर्थन जुटाया। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए सुखराम चौधरी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार के समय पाँवटा साहिब का विकास पूरी तरह से थम गया था। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में एक भी नई सड़क क्षेत्र के लिए स्वीकृत नहीं हुई। जबकि उन्होंने भाजपा की सरकार बनते ही विकास की गति को आगे बढ़ाया। आज कुंडियों क्षेत्र हर और से सड़क से जुड़ चुका है। क्षेत्र में तीन नये पुल स्वीकृत कर उनका शिलान्यास किया गया। और निश्चित रूप से भाजपा की सरकार बनते ही मुख्यमंत्री से पुल का उद्घाटन

करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनते ही उन्होंने कोटड़ी व्यास पुल और संतोषगढ़ किशनपुरा का पुल बनाया। और गुलाबगढ़-फतेहपुर पुल का शिलान्यास किया। इससे पहले सुबह सुखराम चौधरी यमुना मंदिर व बातापुल के समीप आस्था के प्रतीक छठ पूजा समारोह में सम्मलित हुए और पाँवटा वासियों के कल्याण हेतु आराधना की। उसके बाद कोटड़ी ब्यास पंचायत व कुंडियों पंचायत के टोका नगला में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया। इस अवसर पर उनके साथ पंचायत प्रधान कोटड़ी व्यास सुरेश कुमार, राजेश कुमार, दिनेश कुमार, रामेश्वर चौधरी, आरिफ अली, शमशाद अली आदि भी मौजूद रहे। 

6- राजनैतिक: कमरऊ पंचायत में 25 परिवारों ने कांग्रेस को कहा अलविदा।

शिलाई ने जो मांगा सीएम जयराम ठाकुर ने वो दिया: बलदेव तोमर

शिलाई के कमरऊ पंचायत में जन संपर्क अभियान के तहत शिलाई विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार व पूर्व विधायक बलदेव तोमर ने कहा कि हारने के बावजूद भी वह शिलाई की जनता के बीच रहे तथा पूरे क्षेत्र के लिए एकसमान विकास के लिएयोजना के साथ रणनीति तैयार की और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के आशीर्वाद से पूरे क्षेत्र में चहुंमुखी विकास करवाया है। उन्होंने कहा कि पूरे क्षेत्र में कोई ऐसी पंचायत नहीं है जिसमें विकास कार्य नहीं करवाया हो। उन्होंने कहा कि कफोटा में एसडीएम कार्यालय, कमरऊ में बीडीओ कार्यालय, सीएचसी अस्पताल और सतौन में डिग्री कॉलेज, सब तहसील व आईटीआई खोलकर दी। बलदेव तोमर ने कहा कि जितना काम कांग्रेस 50 साल के राज में नहीं कर पाये इतना काम हमने पांच साल में करके दिखाया। उन्होंने कहा कि हम देवभूमि में रहते है तथा हमारे ऊपर देवी देवताओं का आशीर्वाद है। साथ ही कहा कि गिरिपार क्षेत्र के लोग 55 साल से जनजातीय मुद्दे पर संघर्ष कर रहे थे और कांग्रेस के नेताओं ने इस मुद्दे पर लोगों को खाली वोटबैंक के लिए इस्तेमाल किया। लेकिन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हाटी समुदाय के लोगों को पीड़ा को समझा तथा केंद्र सरकार ने एक ही झटके में हाटी समुदाय को जनजातीय घोषित कर क्षेत्र के लोगों को बहुत बड़ा तोहफा दिया है। बलदेव तोमर ने कहा कि शिलाई की जनता ने जो हमसे मांगा वो हमने दिया। इस लिए अब मांगने की बारी हमारी है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि 12 नवंबर को होने वाले

मतदान में भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करें और प्रदेश में बनने वाली भाजपा सरकार में सहयोग करें।
कमरऊ पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में कमरऊ पंचायत के 14 परिवारों ने भाजपा का दामन थामा है। इसके अलावा अन्य पंचायतों के 11 परिवार भी कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए। बलदेव तोमर ने सभी लोगों का भाजपा में स्वागत किया। इस मौके पर विकासनगर के विधायक मुन्ना सिंह चौहान, देहरादून राजपुर के विधायक खजान दास, जिला परिषद सदस्य मामराज शर्मा, नेत्र चौहान, मंडल अध्यक्ष सूरत चौहान, पंचायत प्रधान मोहन ठाकुर, सतीश चौहान, महेंद्र ठाकुर, केंद्रीय हाटी समिति के महासचिव कुंदन सिंह शास्त्री, खजान सिंह नेगी, पूर्व प्रधान रजनीश चौहान, जगदीश तोमर, अतर सिंह नेगी, रणसिंह चौहान, गुमान वर्मा, मंगी राम ठाकुर, शेर सिंह ठाकुर, बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।

(हिमाचल)

1- 50 प्रतिशत से 300 प्रतिशत तक बढ़ाया कर्मचारियों का मानदेय: सूद

शिमला में बीजेपी प्रवक्ता मोहित सूद ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों और कर्मचारियों की हितैशी सरकार है। जहां पूर्व कांग्रेस सरकार ने पाई-पाई को तरसाया, वहीं भाजपा ने मानदेय बढ़ाया जो भाजपा की संजीदगी को दर्शाता हैं।  भाजपा सरकार हमेशा से समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए काम कर रही है। मोहित सूद ने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में विभिन्न सरकारी योजनाओं में कार्यरत कर्मियों का मानदेय 50 प्रतिशत से 300 प्रतिशत तक बढ़ाया हैं। यह भाजपा सरकार की नीति और नियत की स्पष्टता को दर्शाता हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व सरकार के समय आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 4500 रूपये था जो वर्तमान सरकार ने बढ़ा कर 9 हजार रूपये किया हैं। यह वृद्धि 100 प्रतिशत हैं। मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पूर्व में 3 हजार रूपये प्राप्त करते थे, वर्तमान में 6100 रूपये ले रहें हैं  आंगनवाडी सहायिका पूर्व में 2100 रूपये और वर्तमान में 4700 रूपये प्राप्त कर रहें है। यह वृद्धि 50 प्रतिशत से अधिक हैं। इसी तरह आशा कार्यकर्ता पूर्व में 1 हजार रूपये और वर्तमान में 4700 रूपये मानदेय ले रहें हैं। यह वृद्धि 300 प्रतिशत से अधिक है। सिलाई अध्यापिकाएं पूर्व में 6300 रूपये और वर्तमान में 7950 रूपये प्राप्त कर रहें हैं। मिड-डे-मील वर्कर्स पूर्व में 2 हजार रूपये और वर्तमान में 3500 रूपये प्राप्त कर रहें हैं। भाजपा गरीब के करीब सरकार है और आगे भी रहेगी। उन्होंने कहा कि दूसरी ओर कांग्रेस अब गारंटी देकर जनता को गुमराह करने का काम कर रही हैं। 

2- OPS और एक लाख रोजगार पहली कैबिनेट में: प्रियंका गांधी

हिमाचल प्रदेश के मंडी में प्रतिज्ञा रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रियंका गांधी ने कहा कि पहली कैबिनेट बैठक में पुरानी पेंशन स्कीम बहाल की जाएगी। 1 लाख पदों पर नियुक्ति किया जाना तय होगा। पांच साल में पांच लाख रोजगार देंगे। 680 करोड़ का स्टार्ट अप फंड, जीरो फीसदी ब्याज पर लोन देंगे। प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा सरकार ने कर्मचारियों से धोखा किया। पेंशन भी छीन ली। बुढ़ापे में सिक्योरिटी नहीं। बागवानों से किसानों से पूछिए। बड़े-बड़े उद्योगपति दाम तय कर रहे हैं। जब ऐसी स्थिति आ जाए तो बदलाव जरूरी है। मंडी में विकास नहीं हुआ। यहां की सड़कों का बुरा हाल है। क्या पांच साल आप और इनको देंगे। जागरूकता से अनुभव से देखें इन्होंने पांच साल में क्या किया। प्रियंका गांधी ने 10 गारंटियां गिनाईं। प्रियंका गांधी ने कहा कि मेरा सौभाग्य है की बाबा भूतनाथ के दर्शन किए। आपने धूप में इतना इंतजार किया इसके लिए माफी चाहती हूं। सभी का इस सभा में स्वागत है। हम दो महापुरुषों को याद करते है। इंदिरा मेरी दादी की शहादत का दिन है और वल्लभ भाई का जन्मदिवस है। इंदिरा गांधी का हिमाचल के साथ अध्यात्मिक रिश्ता है। आज उन्हें गए हुए 40 साल हो गए। जनता का प्यार है। प्रियंका ने लोगों से पूछा- ऐसी क्या बात है इंदिरा जी में, मैं आपसे पूछ रही हूं। इंदिरा गांधी के जाने के बाद भारत में राजनीति बदल गई। जब हिमाचल बना तो इंदिरा ने शिमला में बर्फ में भाषण दिया। उस समय माहौल था कि प्रदेश तो बना रहे हैं लेकिन चलेगा नहीं।

इंदिरा गांधी को पूरा विश्वास था। यशवंत सिंह परमार मुख्यमंत्री बने फिर वीरभद्र आए और काम हुआ। हिमाचल को बनाने वाले हिमाचल के किसान, सैनिक इन सभी ने हिमाचल बनाया। जब चुनाव आता है तो बोला जाता है कि रिवाज बदलेंगे। यह परंपरा सौहार्द और धार्मिक मूल्यों वाला प्रदेश है। जब आपको कहा जाता है कि परंपरा बदलिए तो यह गलत है। आजकल स्वार्थ ज्यादा देखा जाता है। ये जो परंपरा आपने पांच साल की सरकार बदलने की बनाई है, अच्छी है। ताकि नेताओं को अपने काम का पता चल सके। यहां एक राजा के समय नेता थे नरोतम जो भ्रष्ट थे आपने उनको हटा दिया। इन्हें भी हटाएं। प्रियंका ने लोगों से पूछा- यहां कितने युवा बैठे हैं। बताओ रोजगार मिला, नहीं मिला। 63 हजार पद खाली हैं। आपने पूछा सरकार से क्यों खाली हैं। यहां काम करने की नीयत नहीं है। हर भर्ती में घोटाला है। नौजवानों से खिलवाड़ किया है। पांच साल में कमरतोड़ महंगाई हुई है। जीएसटी जबरन थोप दिया गया।

3- जयराम नही कर पाये कोई भी वादा पूरा: बघेल

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि मंडी में हम सब आए प्रियंका के साथ आए हैं। बाबा भूतनाथ के दर्शन करके अच्छा लगा। उन्होंने सरदार वल्लभ भाई पटेल और इंदिरा गांधी अमर रहे के नारे लगवाए। कहा कि आप सभी ने इंदिरा जी को नमन किया। उनका हिमाचल से गहरा नाता है। प्रियंका तो हिमाचली हो गई हैं। यहीं इनका घर है। पांच साल पहले चुनाव हुआ तो आप लोग बहुत खुश थे क्योंकि मुख्यमंत्री यहीं से मिला। समय चलता गया और अब खुशी गायब हो गई है। महंगाई, भ्रष्टाचार के आकंठ में हिमाचल डूबा है। डिग्रियां और पेपर बेचे जा रहे हैं। 2018 में राहुल गांधी छत्तीसगढ़ गए। किसानों से जो वादा किया था उसे पूरा किया। केंद्र सरकार ने अड़ंगा लगाया तो हमने बेहतर योजनाएं लागू की। जयराम कोई भी वादा पूरा नहीं कर पाए। इस बार उन्हें बाय-बाय करें।

4- मील का पत्थर साबित होगी भारत जोड़ो यात्रा: प्रतिभा

सांसद और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि मंडी ने जो प्यार वीरभद्र परिवार को दिया है उसका कर्ज नहीं चुकाया जा सकता। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मील का पत्थर साबित होगी। वीरभद्र मंडी को अपनी कर्मभूमि कहते थे। उन्होंने सेंटर जोन का दर्जा मंडी को दिया। आईआईटी, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज स्वर्गीय वीरभद्र की देन है। प्रतिभा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई बार हिमाचल आ चुके हैं। लेकिन एक बार भी बेरोजगारी और महंगाई कम करने की बात नहीं की। प्रदेश सरकार की लापरवाही से पुलिस भर्ती पेपर लीक हुआ।

5- कांग्रेस प्रदेश में सामूहिक नेतृत्व में लड़ रही चुनाव: शुक्ला

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में प्रेस वार्ता में हिमाचल कांग्रेस के प्रभारी राजीव शुक्ला ने कहा कि नामांकन वापसी के दिन कांग्रेस ने सत्ता का सेमीफाइनल जीत लिया है। कांग्रेस के इक्का दुक्का और भाजपा के 21 बागी मैदान में हैं। भाजपा में गुटबाजी चरम पर है। चुनाव में हार को देखते हुए

भाजपा नेता फर्जी चुनावी ट्रिक्स का खेल खेलने लगे हैं। छह बार मुख्यमंत्री रहे दिवंगत वीरभद्र सिंह हमारी धरोहर हैं। हम उनके नाम और फोटो का इस्तेमाल करते रहेंगे। वे आधुनिक हिमाचल के निर्माता के तौर पर जाने जाते हैं। वीरभद्र सिंह कांग्रेस के एक सर्वमान्य नेता थे। अगर वे जीवित होते तो निसंदेह मुख्यमंत्री का चेहरा होते। इस बार कांग्रेस प्रदेश में सामूहिक नेतृत्व में चुनाव लड़ रही है। शुक्ला ने अफसरों को चेताते हुए कहा कि भाजपा के एजेंट बनकर काम मत करो। आपका काम निष्पक्ष चुनाव करवाना है। पक्षपात करने वाले अफसरों के खिलाफ सत्ता में आते ही कांग्रेस कार्रवाई करेगी।

6- नड्डा ने सरदार पटेल को किया नमन।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार सुबह हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान अन्य भाजपा नेता भी मौजूद रहे। कुल्लू में हुई चुनावी जनसभा के बाद जगत प्रकाश नड्डा

रविवार शाम को कुल्लू स्थित अपनी बुआ के घर में ही ठहरे हुए थे। सोमवार सुबह उन्होंने कुल्लू में सरदार पटेल की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उसके बाद भुंतर हवाई अड्डे से अपने हेलिकॉप्टर से दिल्ली रवाना हुए। जेपी नड्डा ने ट्वीट कर आधुनिक भारत के महान शिल्पकार लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर उन्हें नमन किया व राष्ट्रीय एकता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत के निर्माण में आपका योगदान व देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करने का संकल्प हमें सदैव प्रेरित करते रहेंगे।

7- एसटी का फायदा मिलेगा हर घर को, बच्चों का भविष्य होगा उज्जवल: मुन्ना सिंह

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चल रहे प्रचार अभियान में जिला सिरमौर के शिलाई विधानसभा क्षेत्र के कमरऊ पंचायत में भाजपा उम्मीदवार बलदेव तोमर के पक्ष में आयोजित चुनाव सभा में उत्तराखंड के विकासनगर से विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि हिमाचल और उत्तराखंड को देवभूमि कहते है। उन्होंने कहा कि 500 साल से कोई सोच नहीं सकता था कि कभी अयोध्या में राम मंदिर बनेगा। लेकिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वो भी करके दिखाया है। मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि शिलाई के कांग्रेस नेता कहते है कि काम तुम करो और वोट हमें दो। उन्होंने कहा कि जनता सबसे ज्यादा ताकतवर होते है। इसलिए इस बार विकास के नाम पर बलदेव तोमर को वोट देकर भारी मतों से जीताकर विधानसभा में भेजना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान सम्मान निधि से हर साल 75 हजार करोड़ हर लोगों के खाते में देते है साथ ही कहा कि देश के 80 करोड़ लोगों को पिछले अढ़ाई साल से निशुल्क राशन वितरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मां बाप जो करता है वह अपने बच्चों के लिए करता है। आज अपने क्षेत्र के साथ लगते जोंनसार बाबर क्षेत्र में जाकर देखो, हर घर से बच्चे नौकरी में मिलेंगे।

उन्होंने कहा कि जनजातीय एक ऐसा आरक्षण है जो आईएएस, आईपीएस अधिकारी के बच्चों व गरीब के बच्चों को भी एक सम्मान आरक्षण मिलेगा। उन्होंने कहा कि वो दिन दूर नहीं जब हाटी समुदाय के जनजातीय घोषित होने से शिलाई क्षेत्र के बच्चे भी आईएएस व आईपीएस अधिकारी बनेंगे। उन्होंने कहा कि इतना एतिहासिक काम होने के बाद तो बलदेव तोमर को क्षेत्र में वोट मांगने की जरूरत भी नहीं पड़नी चाहिए। उन्होंने कांग्रेस के नेताओं से अपील करते हुए कहा कि अपनी राजनीति चमकाने के चक्कर में किसी के भविष्य से खिलवाड़ ना करें। इसलिए अब कर्ज चुकाने का वक्त आ गया है। हाटी समुदाय को जनजातीय घोषित होने की इतनी बड़ी उपलब्धि मिलने के बाद बलदेव तोमर को शिलाई क्षेत्र से जीताकर विधानसभा में भेजे क्यूंकि जनजातीय आपके क्षेत्र के लिए वरदान मिला है।

8- कांग्रेस ने निष्कासित किये ये 6 बागी नेता...

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस से बगावत कर चुनाव में पार्टी के विरुद्ध काम कर रहे छह नेताओं टर निष्कासन की गाज गिरी है। पार्टी ने निर्दलीय चुनाव लड़ रहे विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर, दो पूर्व विधायक सुभाष मंगलेट और जगजीवन पाल समेत छह नेताओं को पार्टी ने छह साल के लिए निष्कासित कर दिया। पार्टी हाईकमान ने इन नेताओं के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई कर ये आदेश जारी किए। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला की स्वीकृति के बाद पार्टी प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने यह कार्रवाई की है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगू राम मुसाफिर ने पच्छाद से कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने को पर्चा भरा है। वहीं, सुलह के पूर्व विधायक जगजीवन पाल, चौपाल के पूर्व विधायक सुभाष मंगलेट, ठियोग से विजय पाल खाची, आनी से परस राम और जयसिंहपुर से सुशील कौल पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ निर्दलीय चुनावी मैदान में उतरे हैं। इन सभी को पार्टी ने निष्कासित कर दिया है।

9- विधायक सतपाल रायजादा के साथ मारपीट, मामला दर्ज।

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बीच विधायक से मारपीट हुई है। जिला मुख्यालय ऊना से सटे लोअर अरनियाला गांव में रविवार को विधायक व कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल सिंह रायजादा एक नुक्कड़ जनसभा के दौरान संबोधन कर रहे थे। इस दौरान अचानक युवकों द्वारा हुड़दंग मचाने से माहौल तनावपूर्ण हो गया। एक युवक ने विधायक के साथ धक्कामुक्की की और गाली-गलौज किया। इससे वहां बैठे सभी लोग उठ गए और हुड़दंग मचाने वालों से बातचीत की। विधायक के समर्थक जोगिंद्र लाल ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने आकाश सैणी की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया है।
वहीं, दूसरे पक्ष की तरफ से भी ऊना थाना में दीपक निवासी गांव लोअर अरनयाला डाकघर कोटलां ने गांव के छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। उसने बताया कि वह अपने घर के बाहर खड़ा था। उस समय प्रवीण कुमार उर्फ पम्पा, उसकी पत्नी सीमा देवी व बेटा हर्ष पैदल आए और जोगिन्द्र के घर की और गए और थोड़ी देर बाद उसने काफी शोर सुना और जाकर देखा कि लड़ाई-झगड़ा हो रहा था। झगड़ा करते-करते लोग बाहर की तरफ आ रहे थे व वह अकेला ही बीच-बचाव के लिए गया तो इसके साथ भी आरोपी युवकों ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
इस संबंध में विधायक ने कहा कि उनकी सभा में कुछ लोगों ने हुड़दंग मचाया है। जिनके घर पर नुक्कड़ सभा थी, उन्होंने मामला दर्ज करवाया है। एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से शिकायत मिलने के बाद क्रास मामला दर्ज किया है और पुलिस जांच में जुटी है।

10- बी फार्मेसी प्रथम वर्ष की खाली सीटों के लिए स्पॉट काउंसलिंग 4 को।

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने संबंधित शिक्षण संस्थानों में बी फार्मेसी प्रथम वर्ष की खाली सीटों को भरने के लिए स्पॉट काउंसलिंग करने का निर्णय लिया है। स्पॉट काउंसलिंग संबंधित शिक्षण संस्थानों में चार नवंबर को होगी। स्पॉट काउंसलिंग भी पूर्व की भांति उन्हीं शिक्षण संस्थानों में होगी, जिन शिक्षण संस्थानों को पीसीआई (फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया) से प्रथम वर्ष की कक्षाएं शुरू करने की स्वीकृति मिली है।
स्पॉट काउंसलिंग में सीटों का आवंटन सामान्य वर्ग के अंतर्गत शैक्षणिक योग्यता में अंकों की वरीयता के आधार पर ही होगा। जो

अभ्यर्थी पहले ऑनलाइन काउंसलिंग के किसी भी दौर में भाग ले चुके हैं और चयनित या चयनित नहीं हैं या किसी भी कारण से शामिल नहीं हुए थे, उन सभी अभ्यर्थियों को संबंधित संस्थानों में उपरोक्त निर्धारित तिथि और समय के अनुसार अपने सभी मूल प्रमाण पत्रों और उनकी प्रतिलिपियों के साथ उपस्थित होना पड़ेगा। इसके अलावा जिन अभ्यर्थियों ने पहले कॉउसलिंग के लिए आवेदन नहीं किया था और आवेदन फीस नहीं भरी थी, उन्हें 1,550 रुपये फीस भी जमा करवानी होगी। इसके अतिरिक्त अगर किसी अभ्यर्थी को सीट प्राप्त होती है तो उन्हें विश्वविद्यालय शुल्क 3,000 रुपये के साथ संबंधित शिक्षण संस्थान के सभी शुल्क उसी समय देकर सीट पक्की करवानी होगी।

11- नॉर्थ जोन से हिमाचल की तीन खिलाड़ी खेलती आएंगी नजर।

लखनऊ में आठ नवंबर से शुरू होने वाले बीसीसीआई के वुमन सीनियर इंटर जोनल टी-20 टूर्नामेंट में नॉर्थ जोन से हिमाचल की तीन खिलाड़ी खेलती नजर आएंगी। दिल्ली में नॉर्थ जोन क्रिकेट टीम सेलेक्शन कमेटी की बैठक में हिमाचल की कप्तान हरलीन देयोल, विकेटकीपर सुषमा वर्मा और अनीशा अंसारी का चयन

हुआ है। इसके अलावा यमुना राणा को टीम के लिए स्टैंडवाई रखा गया है। नॉर्थ जोन टीम के साथ हिमाचल की फिजिओ मनीषा चौधरी होंगी। एचपीसीए के अध्यक्ष एवं क्रिकेट संचालन समिति के चेयरमैन आरपी सिंह बताया कि वुमन सीनियर नॉर्थ जोन सेलेक्शन कमेटी की बैठक में नॉर्थ जोन टीम के लिए हिमाचल की तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ है, जबकि एक खिलाड़ी को स्टैंडबाई रखा गया है। इसके अलावा हिमाचल की मनीषा चौधरी को नॉर्थ जोन की फिजिओ बनाया गया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की ये खिलाड़ी नॉर्थ जोन टीम के लिए बेहतर खेल का प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट में टीम को विजय बनाने में अहम भूमिका निभाएंगी।