गिरिपार क्षेत्र के बाद अब यहां आयेंगे गृह मंत्री अमित शाह ddnewsportal.com

गिरिपार क्षेत्र के बाद अब यहां आयेंगे गृह मंत्री अमित शाह  ddnewsportal.com
फाइल फोटो: अमित शाह, गृह मंत्री, भारत सरकार।

गिरिपार क्षेत्र के बाद अब यहां आयेंगे गृह मंत्री अमित शाह 

एक नवम्बर को चुनावी रैली को करेंगे संबोधित, भाजपा-कांग्रेस के लिए प्रतिष्ठा का सवाल है ये सीट...

हिमाचल प्रदेश में जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है। वैसे वैसे ही यहां मतदाताओं को रिझाने के लिए स्टार प्रचारकों की चुनावी जनसभाओं के कार्यक्रम भी फाइनल होने लगे हैं। एक ओर मंडी में 31 अक्तूबर को जहां प्रियंका गांधी की रैली हो रही है, वहीं अगले दिन केंद्रीय गृह मंत्री का करसोग आने का कार्यक्रम भी

फाइनल हो गया है। जानकारी के मुताबिक अमित शाह 1 नवम्बर को बरल में दोपहर 12 बजे चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। करसोग विधानसभा क्षेत्र मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के गृह जिले मंडी के अंतर्गत आता है। वहीं वर्तमान में कांग्रेस की मुखिया प्रतिभा सिंह मंडी संसदीय क्षेत्र से सांसद हैं, ऐसे में दोनों ही दलों भाजपा और कांग्रेस के लिए विधानसभा सीट प्रतिष्ठा का सवाल बन गई है। मंडलाध्यक्ष कुंदन ठाकुर का कहना है कि 1 नवम्बर को केंद्रीय मंत्री अमित शाह का करसोग में जनसभा करने का कार्यक्रम फाइनल हो गया है। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। उन्होंने कहा कि इस बारे में मंडल में सभी पदाधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।