कांग्रेस संगठन में बड़े स्तर पर होगा बदलाव ddnewsportal.com

कांग्रेस संगठन में बड़े स्तर पर होगा बदलाव ddnewsportal.com
फाइल फोटो: प्रतिभा सिंह, अध्यक्ष, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस।

कांग्रेस संगठन में बड़े स्तर पर होगा बदलाव 

10 जिलों के जिलाध्यक्ष बदलेंगे, 30 नये पदाधिकारियों की होगी ताजपोशी, हाइकमान की मिली हरी झंडी।

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस में बड़े स्तर पर बदलाव होना है। चुनावी वर्ष में कांग्रेस भी एक्शन मोड में आ गई है। कांग्रेस के दस जिलाध्यक्ष बदलेंगे। साथ ही प्रदेश कांग्रेस में 30 नए पदाधिकारियों की ताजपोशी होनी तय है। प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने यह मामला हाईकमान के समक्ष रखा है। जिसके बाद हाईकमान ने साफ कहा है कि प्रदेश में संगठन में बदलाव करने से पहले नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और चुनाव प्रचार समिति अध्यक्ष सुखविंद्र

सुक्खू को विश्वास में लेना होगा। पार्टी सूत्रों के मुताबिक प्रदेश कांग्रेस में नए उपाध्यक्षों, महासचिवों और सचिवों की तैनाती होनी है। इससे पहले कार्यकारी अध्यक्षों की तैनाती कर दी गई थी। प्रदेश अध्यक्ष को विश्वास में न लेने से कुछ कांग्रेस नेता नाराज थे। अब नई नियुक्तियां करने में प्रदेशाध्यक्ष सहित वरिष्ठ नेताओं की अहम भूमिका रहेगी। जिन जिलों के अध्यक्ष बदले

जा सकते हैं, उनमें सोलन, मंडी, हमीरपुर, चंबा, बिलासपुर, शिमला ग्रामीण शामिल हैं। शिमला ग्रामीण डीसीसी अध्यक्ष यशवंत छाजटा और पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह के ओएसडी रहे अमित पाल को संगठन में नई जिम्मेदारी दी जा सकती है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि यदि कोई नेता विधानसभा चुनाव लड़ना चाहता है तो उसे संगठन के पद से मुक्त किया जाएगा। जिन नेताओं ने विधानसभा चुनाव नहीं लड़ना है, उनको संगठन में दायित्व सौंपा जाएगा।