राजनैतिक: कांग्रेस के कार्यकाल में नही बनी एक सड़क तक: सुखराम चौधरी ddnewsportal.com

राजनैतिक: कांग्रेस के कार्यकाल में नही बनी एक सड़क तक: सुखराम चौधरी  ddnewsportal.com

राजनैतिक: कांग्रेस के कार्यकाल में नही बनी एक सड़क तक

कुंडियों-कोटड़ी व्यास पंचायत में नुक्कड़ सभाओं में भाजपा उम्मीदवार सुखराम चौधरी बोले; क्षेत्र के विकास में नहीं छोड़ी कोई कसर।

चुनावों के मद्देनजर प्रचार अभियान को गति देता हुए पाॅंवटा साहिब से भाजपा के उम्मीदवार सुखराम चौधरी सोमवार ने को कुंडियों पंचायत में नुक्कड़ सभाएं कर भाजपा के दिए समर्थन जुटाया। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए सुखराम चौधरी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार के समय पाँवटा साहिब का विकास

पूरी तरह से थम गया था। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में एक भी नई सड़क क्षेत्र के लिए स्वीकृत नहीं हुई। जबकि उन्होंने भाजपा की सरकार बनते ही विकास की गति को आगे बढ़ाया। आज कुंडियों क्षेत्र हर और से सड़क से जुड़ चुका है। क्षेत्र में तीन नये

पुल स्वीकृत कर उनका शिलान्यास किया गया। और निश्चित रूप से भाजपा की सरकार बनते ही मुख्यमंत्री से पुल का उद्घाटन करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनते ही उन्होंने कोटड़ी व्यास पुल और संतोषगढ़ किशनपुरा का पुल बनाया। और गुलाबगढ़-फतेहपुर पुल का शिलान्यास किया। इससे पहले सुबह सुखराम चौधरी यमुना मंदिर व बातापुल के समीप

आस्था के प्रतीक छठ पूजा समारोह में सम्मलित हुए और पाँवटावासियों के कल्याण हेतु आराधना की। उसके बाद कोटड़ी ब्यास पंचायत व कुंडियों पंचायत के टोका नगला में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया। इस अवसर पर उनके साथ पंचायत प्रधान कोटड़ी व्यास सुरेश कुमार, राजेश कुमार, दिनेश कुमार, रामेश्वर चौधरी, आरिफ अली, शमशाद अली आदि भी मौजूद रहे।