ऊना पटाखा ब्लास्ट मामला- दो और घायल महिलाओं ने तौड़ा दम ddnewsportal.com

ऊना पटाखा ब्लास्ट मामला- दो और घायल महिलाओं ने तौड़ा दम ddnewsportal.com
फोटो: साभार गूगल।

ऊना पटाखा ब्लास्ट मामला- दो और घायल महिलाओं ने तौड़ा दम

पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान ली अंतिम सांस, मृतकों की संख्या हुई आठ

गत दिनों ऊना जिले में एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट में घायल हुए एक दर्जन से अधिक कामगारों में से दो महिला कामगारों की मौत हो गई है। मृतक महिलाओं ने पीजीआई चंडीगढ़ मे ली आखिरी सांस ली। अब इस मामले में मरने वालों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। इस मामले मे एक

बच्ची सहित 6 महिला कामगारों की मौके पर भी जलकर दर्दनाक मौत हुई थी। जानकारी के मुताबिक हादसे में घायल 14 कामगारों को उपचार के लिए चंडीगढ़ भर्ती किया गया था जहां पर 45 और 48 वर्षिय महिला कामगारों की मौत हो गई है। दोनों मृतक महिला कामगार उत्तर प्रदेश की रहने वाली थी और संतोषगढ़ मे किराये पर रहती थी। डीसी राघव शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।