Himachal News: ताकि रेलवे ट्रैक के आसपास भी न पंहुचे नशेड़ी ddnewsportal.com

Himachal News: ताकि रेलवे ट्रैक के आसपास भी न पंहुचे नशेड़ी ddnewsportal.com

Himachal News: ताकि रेलवे ट्रैक के आसपास भी न पंहुचे नशेड़ी 

ऊना के बाद शिमला व कांगड़ा में भी चलाया जाएगा ये विशेष अभियान...

हिमाचल प्रदेश जीआरपीएस ऊना में तैनात पुलिस कर्मचारियों द्वारा भांग के पौधे उखाड़े गए। यह भांग के पौधे रेलवे स्टेशन ऊना के आसपास, अन्य स्थानों पर रेलवे ट्रैक के आसपास उखाड़े गए। यह पौधे जंगली तौर पर उगे हुए थे और यह पुलिस का नशे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 

अमूमन देखा जाता है कि नशेड़ी ऐसी जगहों को अपने अड्डे बनाते है। नशा करने के बाद कई बार रेलवे ट्रैक के आसपास पंहुच जाते है जिससे हादसा होने की भी संभावना बनी रहती है। 
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरबीर सिंह राठौर द्वारा बताया गया कि जीआरपीएस ऊना पुलिस द्वारा चलाए गए इस विशेष

अभियान के दौरान करीब 50 किलोग्राम भांग के पौधे उखाड़ करके नष्ट किए गए। यह अभियान समय-समय पर जारी रखा जाएगा। इस तरह का अभियान शिमला व कांगड़ा में भी रेलवे ट्रैक के आसपास जंगल में उगी हुई भांग को उखाड़ने के लिए युद्ध स्तर पर चलाया जाएगा।