कांग्रेस शासित प्रदेशों में हो रही वैक्सीन की बर्बादी- अनुराग- ddnewsportal.com

कांग्रेस शासित प्रदेशों में हो रही वैक्सीन की बर्बादी- अनुराग- ddnewsportal.com

कांग्रेस शासित प्रदेशों में हो रही वैक्सीन की बर्बादी 

केंद्रीय वित्त एवं काॅर्पोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने लगाया आरोप।

केंद्रीय वित्त एवं काॅर्पोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस शासित प्रदेशों पंजाब और राजस्थान में वैक्सीन की खुराकें बर्बाद हो रही हैं। आए दिन सूचना मिलती है कि आज यहां नदी मे वैक्सीन मिली और आज कूड़ेदान मे। कांग्रेस इस मौके पर भी राजनिती करने से बाज नही आ रही है। साथ ही जनता की जान को भी जोखिम मे डाल रही है। अनुराग ठाकुर ऊना जिला में 140 बिस्तर क्षमता के मेकशिफ्ट कोविड-19 अस्पताल के लोकार्पण पर वर्चुअल जुड़े थे। इस दौरान उन्होंने

कांग्रेस पर वैक्सीन की बर्बादी का भी आरोप लगाया। उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र में मेकशिफ्ट अस्पताल के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया, जो क्षेत्र के कोविड-19 मरीजों को बेहतर उपचार सुविधाएं प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में प्रदेश ने स्वास्थ्य अधोसंरचना को बढ़ाने में सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में बिस्तर क्षमता को लगभग 1200 से बढ़ाकर 5000 से अधिक कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि आगामी पीएसए संयंत्रों पर तेजी से कार्य कर इन्हें जल्द से जल्द पूरा किया जाना चाहिए।