डेंटल काॅलेज के चेयरमैन डाॅ गौरव गुप्ता का निधन- ddnewsportal.com

डेंटल काॅलेज के चेयरमैन डाॅ गौरव गुप्ता का निधन- ddnewsportal.com

डेंटल काॅलेज के चेयरमैन डाॅ गौरव गुप्ता का निधन 

पिछले कुछ समय से चल रहे थे बीमार, पांवटा साहिब मे होगा अंतिम संस्कार।

हिमाचल डेंटल कॉलेज के एमडी से चेयरमैन बने डाॅ गौरव गुप्ता भी ये दुनिया छोड़ चले। बीती देर रात्रि उनका निधन हो गया। वो पिछ्ले कुछ दिनों से काफी बीमार चल रहे थे और निजी अस्पताल मे उपचाराधीन थे। हिमाचल डेंटल ग्रुप की और से इस बाबत जानकारी दी गई। जिसके बाद दुख का माहौल बन गया। उनका अंतिम संस्कार पांवटा साहिब मे ही किए जाने की जानकारी मिल रही है। हालांकि उनकी देह को कब तक पांवटा साहिब लाया जाएगा इसकी अभी जानकारी नहीं है लेकिन संस्थान की और से कहा गया कि अंतिम संस्कार पांवटा साहिब मे ही होगा। गोर हो कि अभी कुछ माह पूर्व ही उनके पिता व चेयरमैन डाॅ वीके गुप्ता का भी निधन हुआ। बताया जा रहा था कि उनका निधन कोरोना संक्रमण के कारण हुआ था। जिसके बाद संस्थान को आगे चलाने के लिए डाॅ गौरव गुप्ता ने कमान संभाली थी। अब उनके निधन की खबर से जहां  हिमाचल शिक्षण संस्थान समूह पांवटा साहिब सन्न है वहीं सिरमौर मे भी इस समाचार से शोक है। डाॅ गौरव गुप्ता अपने पिता की तरह ही बेहद सरल और शांत स्वभाव के व्यक्ति थे। अपने पिता के

साथ मिलकर उन्होंने हिमाचल डेंटल ग्रुप को हिमाचल प्रदेश में एक नामचीन ग्रुप बनाया। यही कारण है कि आज इस संस्थान मे देश के कईं राज्यों से प्रशिक्षु तकनीकी शिक्षा ग्रहण करने पंहुचते है। डाॅ गौरव गुप्ता के निधन पर देश दिनेश न्यूज़ पोर्टल शोक प्रकट कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता है।