अनिन्द्र सिंह नौटी भारतीय किसान युनियन हिमाचल के अध्यक्ष- ddnewsportal.com

अनिन्द्र सिंह नौटी भारतीय किसान युनियन हिमाचल के अध्यक्ष
प्रदेश के किसानों की आवाज बुलंद करने पर मिली बड़ी जिम्मेदारी, राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने सौंपा नियुक्ति पत्र, चरणजीत जैलदार उपाध्यक्ष
जिला सिरमौर सहित प्रदेश के किसानों की आवाज दिल्ली तक बुलंद करने वाले किसान नेता अनिन्द्र सिंह नौटी को भारतीय किसान युनियन ने हिमाचल की जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हे संयुक्त किसान मोर्चा और भारतीय किसान युनियन हिमाचल का अध्यक्ष बनाया गया है। बीकेयु के राष्ट्रीय पदाधिकारी
और प्रवक्ता राकेश टिकैत ने उन्हे नियुक्ति पत्र सौंपा है। उनके साथ साथ चरणजीत सिंह जैलदार को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। भारतीय किसान युनियन के दो अहम पद सिरमौर के पांवटा साहिब को मिलने से किसानों मे भी खुशी की लहर है। गोर हो कि जबसे नये कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली मे किसान आंदोलन शुरू हुआ तभी से पांवटा साहिब ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। और इसमे किसानों को जोड़ने मे अनिन्द्र सिंह नौटी और उनके
सहयोगियों का बड़ा योगदान रहा। कईं बार पांवटा साहिब से किसान जत्थे हिमाचल की पैरवी करते आंदोलन मे शामिल हुए। और हर स्तर पर किसानों को नये कृषि बिलों के बारे मे जागरूक करने के साथ साथ धरने, रैलियाँ आदि निकाली। लगातार संघर्ष जारी रखते हुए कारंवा बढ़ता गया जिसका
नतीजा गत दिनों पांवटा साहिब के हरिपुर टोहाना मे प्रदेश की पहली सफल किसान महा पंचायत के रूप मे देखने को मिला। अनिन्द्र सिंह नौटी ने इस नियुक्ति के लिए भारतीय किसान युनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत और राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत सहित पदाधिकारियों का आभार प्रकट किया है।
उन्होंने कहा कि यह सब प्रदेश और सिरमौर जिला के किसानों की एकजुटता से की गई मेहनत का नतीजा है कि सिरमौर को इस मान से नवाजा गया है। वह किसानों के हित के दिए लगातार आवाज बुलंद करते रहेंगे।