प्रदेश के सभी बड़े अस्पतालों में Oxygen Plant होंगे स्थापित- मुख्यमंत्री- ddnewsportal.com

प्रदेश के सभी बड़े अस्पतालों में Oxygen Plant होंगे स्थापित- मुख्यमंत्री- ddnewsportal.com

प्रदेश के सभी बड़े अस्पतालों में Oxygen Plant होंगे स्थापित 

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने ऊना जिला में 140 बिस्तर क्षमता के मेकशिफ्ट कोविड-19 अस्पताल के लोकार्पण पर कही बात।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के सभी बड़े अस्पतालों में आॅक्सीजन संयंत्र स्थापित करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार यह भी सुनिश्चित कर रही है कि प्रदेश में टीकाकरण अभियान भी सुचारू रूप से चले। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर आज शिमला से वर्चुअल माध्यम द्वारा ऊना जिले के हरोली विधानसभा क्षेत्र

के पंडोगा में 1.05 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित मेकशिफ्ट कोविड-19 अस्पताल के लोकार्पण के मौके पर बोल रहे थे। इस अवसर पर जय राम ठाकुर ने कहा कि 140 बिस्तर क्षमता का यह मेकशिफ्ट कोविड-19 अस्पताल कोरोना रोगियों को उनके घरों के निकट बेहतर उपचार प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल का निर्माण एक महीने के रिकाॅर्ड समय में पूर्ण किया गया है।यह अस्पताल कोविड मरीजों को निर्बाध रूप से आॅक्सीजन की आपूर्ति करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने आॅक्सीजन की भंडारण क्षमता में 26 मीट्रिक टन से अधिक की वृद्धि की है और 8 पीएसए आॅक्सीजन संयंत्रों को कार्यशील किया गया है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में 12 नए पीएसए आॅक्सीजन संयंत्र स्थापित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीएसआर के तहत श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय नेरचैक मंडी, पंडित जवाहर लाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय चंबा और डाॅक्टर राजेन्द्र प्रसाद राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय टांडा में भी तीन आॅक्सीजन संयंत्र स्थापित किए जा रहे हैं। जय राम ठाकुर ने कहा कि नेस्ले इंडिया लिमिटेड द्वारा नागरिक अस्पताल पल्कवाहा में 500 एलपीएम क्षमता का एक अन्य पीएसए आॅक्सीजन प्लांट स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व में प्रदेश का एकमात्र आॅक्सीजन संयंत्र आईजीएमसी शिमला में था, जबकि आज राज्य में चिकित्सा आॅक्सीजन आपूर्ति में लगभग आत्मनिर्भर है। उन्होंने बिलासपुर जिले के घुमारवीं और हमीरपुर में 140 पीएसए क्षमता वाले दो पीएसए संयंत्र उपलब्ध करवाने के लिए केंद्रीय वित्त एवं काॅर्पोरेट मामले राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर का धन्यवाद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश देश के उन कुछ राज्यों में से एक है, जिसमें वैक्सीन बर्बादी शून्य है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब तक लोगों को 24.23 लाख वैक्सीन की खुराकें प्रदान की जा चुकी हैं।