दीवाली पर लक्ष्मी पूजन आज शाम... ddnewsportal.com

दीवाली पर लक्ष्मी पूजन आज शाम... ddnewsportal.com
फोटो: पं कमलकांत सेमवाल, ज्योतिषाचार्य, सिरमौर

दीवाली पर लक्ष्मी पूजन आज शाम...

ये रहेगा शुभ मुहूर्त, क्या करना चाहिए और क्या नही, जाने इस विशेष रिपोर्ट में.......

गुरूवार यानि आज दीपों का पर्व दीपावली पूरे देश मे धूमधाम से मनाया जाएगा। प्रसिद्व ज्योतिषाचार्य पं कमलकांत सेमवाल ने बताया कि पर्व पर

लक्ष्मी पूजन के वैसे तो दिनभर लग्न के हिसाब से कईं मुर्हुत है लेकिन मुख्य रुप से गृहस्थ लोगों को पूजा के लिए विशिष्ट मुर्हुत स्थिर वृषभ लग्न मे सांय

06:10 बजे से रात 08:04 बजे तक है। पं कमलकांत का कहना है कि दीपावली हिन्दु धर्म का मुख्य पर्व है। रोशनी का पर्व दीवाली कार्तिक

अमावस्या के दिन मनाई जाती है। मान्यता है कि दीपों से सजी इस रात में मां लक्ष्मी जी भ्रमण के लिए निकलती है और अपने भक्तों को खुशियां बांटती है।

दीपावली का पावन पर्व इस बार आज 04 नवम्बर को मनाया जा रहा है। दीवाली भगवान श्रीराम के लंका पर विजयी के पश्चात अयोध्या लौटने की

खुशी मे मनाई जाती है। इस मौके पर लोग घर मे घी के दिए जलाते है और इस त्यौहार का खूब आनद लेते है। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा का विधान है।

दीपावली के दिन दीपदान का विशेष महत्व है। नारद पुराण के अनुसार इस दिन मन्दिर, घर, नदी, बगीचे, वृक्ष, गौशाला और बाजार में दीपदान देना शुभ

माना जाता है। इस दिन जो कोई श्रद्वापूर्वक मां लक्ष्मी की पूजा करता है। उसके घर कभी दरिद्रता का वास नही होता। दीपावली के दिन घर में चौमुखा

दीपक रात को अवश्य प्रदीप्त होना चाहिए। उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व शुभ पर्व है। इस दिन लक्ष्मी, गणेश, कुबेर व इंद्र देव की पूजा करनी

चाहिये। प्रदोष काल मे पूजा का शुभ विधान है, अतः इस समय की गई पूजा

सभी मनोरथो को पूरा करती है। गृहस्थ के लिए पूजा का शुभ समय सायं

06:10 बजे से रात्रि 8:04 बजे मिनट तक है। सभी गृहस्थ इस शुभ मुहूर्त मे

पूजा करें। प0 सेमवाल ने बताया कि गृहस्थ लोगों को प्रदोष काल मे ही पूजा

करनी चाहिए जो सुर्यास्त के करीब पौने दो घंटे तक है।