संयुक्त किसान मोर्चा की शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि- ddnewsportal.com

संयुक्त किसान मोर्चा की शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि- ddnewsportal.com

संयुक्त किसान मोर्चा की शहीद भगत सिंह को श्रद्धांजलि 

प्रतिमा के समक्ष प्रण, नये कृषि कानूनों के खिलाफ जारी रहेगा संघर्ष 

संयुक्त किसान मोर्चा पांवटा साहिब के सदस्यों ने शहीद भगत सिंह की शहादत को याद करते हुए उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धासुमन भेंट किए। इस मौके पर भगत सिंह की आजादी के आंदोलन में क्या भूमिका रही उसकी चर्चा की गई तथा शहीद भगत सिंह के चाचा द्वारा जो किसानों के न्याय के लिए पहली लड़ाई अंग्रेजों के खिलाफ लड़ी गई थी और जिस तरह से आज

शहीद भगत सिंह के परिवार के सदस्य और अन्याय एक बार फिर से किसान आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं, उसके लिए शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर यह प्रण लिया गया कि जब तक तीन काले कृषि कानून वापस नहीं हो जाते हम संघर्ष को जारी रखेंगे। तथा दिल्ली के बॉर्डर पर बैठे लाखों आंदोलनकारी किसानों की हर संभव सहायता की जाएगी। इसके उपरांत 7 अप्रैल की महा किसान पंचायत को सफल बनाने के लिए भी चर्चा की गई।

अनिन्द्र सिंह नौटी ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारी और सदस्य हर ग्राम पंचायत में जाकर प्रधान निर्वाचित प्रतिनिधियों को 7 अप्रैल की रैली के लिए निमंत्रण दे रहे हैं। हर गांव व पंचायत में पदाधिकारियों सदस्यों का बढ़-चढ़कर स्वागत किया जा रहा है। और बड़ी-बड़ी मीटिंग के द्वारा यह संदेश दिया जा रहा है कि 7 अप्रैल की रैली में हर गांव से सैकड़ों की संख्या में लोग इस आयोजन में हिस्सा लेने जा रहे हैं। आज के इस कार्यक्रम में अनिंद्र सिंह नॉटी, गुरविंदर सिंह गोपी, जगदीश चौधरी, गुरजीत सिंह नंबरदार, भूपिंदर सिंह जैलदार, हरप्रीत सिंह खालसा, चरणजीत सिंह जैलदार, लवली मोगा, सर्वजीत सिंह, बलजीत सिंह सहित कई सदस्य मौजूद रहे।