पेट्रोल-डीजल को लेकर आई बड़ी खबर ddnewsportal.com

पेट्रोल-डीजल को लेकर आई बड़ी खबर ddnewsportal.com

पेट्रोल-डीजल को लेकर आई बड़ी खबर

कल से कीमतों मे मिलेगी राहत, केंद्र सरकार ने घटाई एक्साइज ड्यूटी...

कल से पेट्रोल और डीजल के दाम कम होंगे। यह तोहफा दिवाली की पूर्व संध्या ने केंद्र सरकार ने पूरे देश को दिया है। मंहगे तेल की कीमते से जूझ रही जनता को कल से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कुछ राहत मिलेगी।

जानकारी के मुताबिक सरकार ने पेट्रोल पर डीजल पर से एक्साइज ड्यूटी को घटा दिया है। सरकार ने बताया कि दिवाली की शाम सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी को घटा दिया है। सरकार ने पेट्रोल पर 5 रुपये एक्साइज ड्यूटी और डीजल पर 10 रुपये एक्साइज ड्यूटी को कम

कर दिया है। पेट्रोल और डीजल की नई दरें कल से लागू हो जाएंगी। हालांकि जानकार इसे हाल ही मे समपन्न हुए उपचुनाव से भी जोडकर देख रहे हैं। पूरे देश मे भाजपा को उपचुनाव मे अच्छे परिणाम नही मिले हैं। इसका बड़ा

कारण मंहगाई माना जा रहा है। जिसमे पेट्रोल और डीजल अहम भूमिका निभा रहा था। शायद इसीलिए केंद्र सरकार ने यह कदम उठाया  है।