Indian Crorepati Farmer: धनिया बेचकर खरीदा आलीशान घर और SUV

Indian Crorepati Farmer: धनिया बेचकर खरीदा आलीशान घर और SUV

Indian Crorepati Farmer: धनिया बेचकर खरीदा घर और SUV

देश की धरती उगल रही सोना, रमेश विठ्ठलराव आधुनिक तरीके से खेती कर बना करोड़पति, पढ़ें सफलता की कहानी...

मेरे देश की धरती सोना उगले, उगले हीरे मोती। मेरे देश की धरती... ये मशहूर गाना तो आप सभी ने सुना ही होगा। पहले के जमाने में फिल्म की कहानी हो चाहे गाने, सब हकीकत से जुड़े होते थे। यानि कि किसान जी जान से मेहनत करें तो मिट्टी से सोना उगा सकता है। आज सालों बाद भी इस गाने के बोल हकीकत बयां कर रहे हैं जब खेती से किसान करोड़पति बन रहे हैं। 
कुछ दिन पहले आपने सुना होगा कि टमाटर की खेती से इस बार कईं किसान करोड़पति बने। लंबे समय तक ये चर्चा का विषय रहा। लेकिन अब जो किसान खूब चर्चित हो रहे है उन्होंने ऐसी खेती आधुनिक तरीके से की जिसके बारे में व्यापक पैमानी की खेती करने की कम लोग ही सोंचते है। 


दरअसल, देश के अन्नदाता किसान अब अन्न ही नही बल्कि कैश क्राॅप्स पर भी खासा ध्यान दे रहे हैं जिससे उनकी आर्थिकी सुदृढ़ हो रही है। किसान अब पारंपरिक खेती को छोड़कर आधुनिक खेती में हाथ आजमा रहे हैं। महाराष्ट्र के लातुर जिले के रहने वाले रमेश विठ्ठलराव भी इन्हीं किसानों में से एक हैं। वह अपने 5 एकड़ जमीन में पिछले चार सालों से पारंपरिक खेती छोड़ आधुनिक तरीके से धनिया की खेती कर रहे हैं। इससे वह अब तक 1 करोड़ रुपये की कमाई कर चुके हैं। है न हैरान कर देने वाली खबर।
लातूर जिला महाराष्ट्र का सूखा प्रभावित क्षेत्र में गिना जाता है। पारंपरिक खेती से यहां के किसानों को मनचाही कमाई नहीं हासिल हो पाती है। कई बार किसानों के लिए अपनी फसल की लागत निकालना मुश्किल हो जाता है। इसी के चलते रमेश ने धनिया की खेती करने का फैसला लिया। 


रमेश ने साल 2019 से उन्होंने धनिया की खेती की शुरुआत की थी। उस साल उन्हें 25 लाख रुपयों का अच्छा मुनाफा हुआ था। इस दौरान उनकी लागत सिर्फ 1 लाख रुपये थी। वर्ष 2020 में 16 लाख रूपये, 2021 में 14 लाख रूपये, 2022 में 13 लाख रुपये तो वहीं, इस साल उन्होंने इससे 16 लाख 30 हजार रुपयों की कमाई कर ली है। 

ऐसा भी रहा रमेश के संघर्ष का दौर-

रमेश बताते हैं कि साल 2015 में मैंने अपने 3 एकड़ खेत में अंगूर का बगीचा लगाया था। इससे उन्हें कुछ खास मुनाफा हासिल नहीं हुआ। 2016 में इसी बगीचे से निकले हुए 50 टन अंगूर पर मुझे 10 रुपये प्रति किलो का भाव मिला। इससे मुझे 5 लाख रुपये हासिल हुए। हालांकि, इसके लिए 6.5 लाख रुपयों की लागत आई। फिर साल 2019 में धनिया की खेती शुरू की। पहले ही साल में 25 लाख मुनाफा हुआ।

धनिया की खेती से खरीद लिया घर और SUV

रमेश बताते हैं कि पिछले 5 सालों में उन्हें इस धनिया की खेती से लगभग 1 करोड़ रूपये का मुनाफा मिला है। इन मिले हुए पैसों से उन्होंने एक SUV कार और घर भी खरीद लिया है। उन्होंने किसानों को यह आह्वान भी किया कि किसानों ने पारंपरिक खेती के बजाय ऐसे नए खेती के तरीकों को आजमाना चाहिए जिससे उन्हें अच्छा मुनाफा मिले।