मंत्री के 58वें जन्मदिन पर बांटे 58 किलो लड्डू ddnewsportal.com

मंत्री के 58वें जन्मदिन पर बांटे 58 किलो लड्डू ddnewsportal.com

मंत्री के 58वें जन्मदिन पर बांटे 58 किलो लड्डू 

भाजयुमो पांवटा साहिब ने काटा केक भी, ऊर्जा मंत्री बोले; युवा मोर्चा पार्टी की रीढ़।

भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल पाँवटा साहिब का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर अम्बेडकर भवन पुरुवाला कांशीपुर में सम्पन्न हुआ। शिविर का समापन ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने किया। समापन अवसर पर बलदेव

सिंह तोमर विशेष रूप से उपस्थित रहें। सुखराम चौधरी ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि युवा मोर्चा पार्टी की रीड हैं।  किसी भी देश व पार्टी के लिए युवा उसके विकास के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। भाजयुमो पांवटा साहिब मंडल अध्यक्ष चरणजीत चौधरी ने बताया कि

पुरुवाला कांशीपुर में युवा मोर्चा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। जिसमें युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया।
चरणजीत ने बताया कि जून माह में हिमाचल प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली आयोजित की जाएगी जिसमें युवा मोर्चा ने एक लाख की संख्या

निर्धारित की हैं। इसके लिए पार्टी विस्तारक भेजेगी। जो इस रैली की रूप रेखा तैयार करेंगे। शिविर के समापन के बाद कार्यकर्ताओं ने सुखराम चौधरी का जन्मदिवस मनाया। युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने केक काट कर व 58 साल के होने पर 58 किलोग्राम लड़ू वितरित किए।