Himachal News: लाखों में खेलेगी हिमाचली क्रिकेटर रेणुका ठाकुर ddnewsportal.com

Himachal News: लाखों में खेलेगी हिमाचली क्रिकेटर रेणुका ठाकुर  ddnewsportal.com

Himachal News: लाखों में खेलेगी हिमाचली क्रिकेटर रेणुका ठाकुर

एनुअल कांट्रेक्ट में लगाई लंबी छलांग, डायरेक्ट मिली बी ग्रेड, जानिए अब कितने लाख मिलेगी सालाना फीस...

हिमाचल की क्रिकेटर रेणुका ठाकुर अब लाखों में एक है। यानि वह हिमाचल प्रदेश की पहली ऐसी महिला क्रिकेट खिलाड़ी बन गई है जो बीसीसीआई के सालाना अनुबंध में सीधे बी ग्रेड में शामिल हुई है। यह हिमाचल प्रदेश के लिए भी गौरव का क्षण है। 

जानकारी के मुताबिक रेणुका ठाकुर ने बीसीसीआई के सालाना अनुबंध में लंबी छलांग लगाई है। BCCI ने रेणुका को सीधे बी ग्रेड श्रेणी में शामिल कर लिया है। 2022 के वनडे वर्ल्ड कप और इस साल हुए टी-20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन का रेणुका को इनाम मिला है। 

इसके अलावा हिमाचल की हरलीन देओल ने अपना ग्रेड बरकरार रखा है। वह इस बार भी सी ग्रेड में हैं। बीसीसीआई की ओर से जारी नए अनुबंध में 17 महिला खिलाड़ियों को रखा गया है। बीसीसीआई ए-ग्रेड में शामिल महिला खिलाड़ियों को सालाना फीस के तौर पर 50 लाख रुपये देती है। बी ग्रेड में मौजूद खिलाड़ियों को 30 लाख और सी ग्रेड में जगह बनाने वालों को 10 लाख रुपये फीस के तौर पर दिए जाते हैं।

■ बेटी की उपलब्धि पर मां खुश- 

बेटी की इस उपलब्धि पर रेणुका सिंह ठाकुर की माता सुनीता ठाकुर ने कहा कि BCCI के सालाना अनुंबध में रेणुका को बी ग्रेड

में शामिल करना प्रदेश के लिए गौरव की बात है। रेणुका ने अपनी मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने कहा कि रेेणुका के पिता ने जो सपना देखा था रेणुका ने इसे साकार कर दिया है।