बीएस सैनी का निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति- हाटी समीति ddnewsportal.com

बीएस सैनी का निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति- हाटी समीति ddnewsportal.com

बीएस सैनी का निधन समाज के लिए अपूरणीय क्षति

हाटी समिति ने शिक्षाविद् के निधन पर दुख प्रकट कर दी श्रद्धांजलि।

शिक्षाविद बीएस सैनी का निधन शिक्षा जगत तथा सामाजिक क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उक्त शिक्षाविद ने अपना जीवन काल बच्चों के भविष्य व सामाजिक सौहार्द लिए समर्पित किया था। यह बात जारी संयुक्त बयान में हाटी समिति की केंद्रीय कार्यकारिणी के अध्यक्ष डा अमीचंद कमल, महासचिव कुंदन सिंह शास्त्री, पाँवटा साहिब इकाई अध्यक्ष ओपी चौहान, महासचिव

गुमान सिंह वर्मा, कानूनी सलाहकार रण सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष अतर सिंह नेगी, शिवानंद शर्मा, जयपाल ठाकुर, खजान सिंह नेगी, लायक सिंह शास्त्री, नेत्र सिंह तोमर आदि ने कही। उन्होंने कहा कि समूचा गिरिपार क्षेत्र का हाटी समुदाय उनके महान योगदान का हमेशा ऋणी रहेगा। गिरिपार दुर्गम क्षेत्र के हजारों बच्चों ने जहां

अपने उज्जवल भविष्य की परिकल्पना की, उसे उक्त शिक्षाविद ने साकार करने में स्वयं का जीवन समर्पित किया। आप हमेशा लोगों के दिलों में अमित छाप छोड़ गए। जिन सैद्धांतिक मूल्यों तथा मानको को आपने प्रतिपादित किया उसके लिए आने वाली पीढ़ी भी आपकी आभारी रहेगी। परमपिता परमात्मा अपने चरणों में आपको स्थान दें। केंद्रीय समिति के पदाधिकारी व अन्य सभी हाटी समुदाय के लोगों ने दिवंखत बीएस सैनी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।