शिलाई बढ़ रहा विकास मे आगे ddnewsportal.com

शिलाई बढ़ रहा विकास मे आगे ddnewsportal.com

शिलाई बढ़ रहा विकास मे आगे

भाजपा मंडल प्रशिक्षण वर्ग मे बोले खाद्य एवं आपूर्ति निगम के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर, अपना बूथ सबसे मजबूत पर भी हुई चर्चा

शिलाई- भारतीय जनता पार्टी शिलाई मण्डल के प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन प्रदेश के विभिन्न नेताओ ने भाग लिया। दूसरे दिवस के प्रशिक्षण वर्ग का छटे सत्र में भाजपा मंडल अध्यक्ष सूरत चौहान वक्तता रहे जिनका विषय संगठन एव कार्यकर्ता, हमारे कार्य का आधार व मण्डल की चर्चा की भाजपा मण्डल

सचिव गोपाल ठाकुर ने इस सत्र की अध्यक्षता की। सातवें सत्र की अध्यक्षता भाजपा जिला कार्यकारणी सदस्य सुरेन्द्र राणा ने की। इस सत्र के वक्तता भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता रहे। उन्होंने केंद्र  व प्रदेश सरकार की उपलब्धियो, विषय पर विस्तार से चर्चा की।
आठवें सत्र की अध्यक्षता भाजपा मीडिया प्रभारी व प्रशिक्षण प्रकोष्ट शिलाई मण्डल के सयोजक कुलदीप शर्मा ने की। सत्र के वक्ता भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष, शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रभारी व प्रदेश सरकार में खादी ग्रामोद्योग

बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरुषोतम गुलेरिया रहे जिनका विषय अपना बूथ सबसे मजबूत विषय पर विस्तार से चर्चा की। प्रशिक्षण वर्ग के अंतिम सत्र की अध्यक्षता जिला कार्यकारणी सदस्य एव पूर्व प्रधान रजनीश चौहान ने की जिसके मुख्य वक्ता शिलाई के पूर्व विधायक, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता व प्रदेश सरकार में खाद्य आपूर्ति विभाग के उपाध्यक्ष बलदेव तोमर रहे उनका विषय मेरा सिरमौर, मेरा शिलाई विषय पर विस्तार से बताया।
प्रशिक्षण वर्ग के समापन समारोह में बोलते हुए बलदेव तोमर ने कहा कि आज शिलाई विधानसभा क्षेत्र विकास में आगे बढ़ रहा हैं। इस सरकार में शिलाई में कोर्ट, शिलाई में जल शक्ति विभाग का उपमंडल, अस्पताल का दर्जा बढ़ाया हैं और भी ऐसी अनेको कार्य हैं जो इस विधानसभा क्षेत्र में हुए हैं। इसका परिणाम यह हैं कि आज शिलाई विधानसभा क्षेत्र में लगभग 35 पंचायत प्रधान, 15 पंचायत समिति सदस्य व 2 जिला परिषद सदस्य भाजपा के जीते हैं। और अब 2022 में भी निशिचित रूप से शिलाई में भगवा लहराएगा।
इस अवसर पर प्रशिक्षण प्रकोष्ट जिला सयोजक सतीश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष कुलदीप राणा, दलीप तोमर, मण्डल महामंत्री कमलेश पुंडीर व हरि ठाकुर, जिला परिषद सदस्य मामराज शर्मा व सुमिता चौहान, ब्लाक समिति शिलाई

अध्यक्षा अनिता वर्मा, उपाध्यक्ष बलबीर चौहान, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एव पूर्व व्लाक समिति उपाध्यक्ष राजेन्द्र चौहान व पूर्ण ठाकुर, पूर्व मण्डल अध्यक्ष मायाराम चौहान,जिला उपाध्यक्ष गुमान पोजटा, जिला सचिव धीरज गुप्ता, गंगा राम सिंगटा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा, मण्डल सचिव राजेन्द्र चौहान, जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष साधु राम चौहान, भाजयुमो जिला अध्यक्ष पवन चौधरी, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष श्यामा चौहान कार्यालय सचिव देवेंद्र तोमर, मण्डल उपाध्यक्ष बहादुर सिंह, इंद्र सिंह व अरविंद चौहान,ओबीसी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष नरेश शर्मा, किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष अतर चौहान, भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष अनिल चौहान, मण्डल सचिव गोपाल ठाकुर व प्रेम तोमर, विभिन्न पंचायतो के प्रधान व बीडीसी सदस्य प्रशिक्षण वर्ग में मौजूद रहे।