पांवटा दून विधानसभा से सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद ddnewsportal.com

पांवटा दून विधानसभा से सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद ddnewsportal.com

पांवटा दून विधानसभा से सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद 

कांग्रेस कथित कुशासन पर कल करेगी पदयात्रा शुरू, प्रदेश अध्यक्ष राठौर भी पंहुचेंगे।

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ पदयात्रा करने का निर्णय लिया है। इसकी शुरुआत पार्टी पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र से कर रही है। ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी पांवटा साहिब के प्रधान अश्वनी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस एक पदयात्रा भाजपा सरकार के कुशासन के खिलाफ 14 नवंबर 2021 को सुबह 9:00 बजे भुंगरनी श्री दड़ी साहिब गुरुद्वारा से शुरू करेगी।

जिसमें हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर, हिमाचल प्रदेश मीडिया विभाग के चेयरमैन हर्ष वर्धन चौहान, जिला अध्यक्ष कंवर अजय बहादुर सिंह और पांवटा साहिब के पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग विशेष रूप से शामिल होंगे।