क्या कल थम जाएगा कांग्रेस के टिकटों का घमासान... ddnewsportal.com

क्या कल थम जाएगा कांग्रेस के टिकटों का घमासान... ddnewsportal.com
फाइल फोटो।

क्या कल थम जाएगा कांग्रेस के टिकटों का घमासान...

15 अक्तूबर को केंद्रीय चुनाव कमेटी की बैठक की संभावना, सोनिया गांधी ले सकती है निर्णय।

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के चयन को लेकर मच रहा घमासान क्या कल थम जाएगा। यह सवाल हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस के नेताओं सहित कार्यकर्ताओं के जेहन में भी उठ रहा है। ऐसी संभावना है कि आगामी विस चुनाव को लगभग 29 सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों का 15 अक्तूबर को

केंद्रीय चुनाव कमेटी चयन करेगी। सूचना है कि बैठक में शामिल होने के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी शुक्रवार यानि आज शिमला से दिल्ली के लिए रवाना होंगी। प्रदेश से प्रतिभा सिंह, सुखविंद्र सिंह सुक्खू और मुकेश अग्निहोत्री भी सोलन रैली के बाद दिल्ली जाएंगे। नई दिल्ली में होनी वाली बैठक के लिए कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी ने 29 सीटों के लिए दो से चार दावेदारों के पैनल बनाकर भेजे हैं। 39 सीटों के लिए केंद्रीय कमेटी ने प्रत्याशियों के नाम लगभग तय कर लिए हैं। हालांकि यह भी सूचनाएं मिल रही है कि इन 39 सीटों में से भी एक दो सीट पर फेरबदल होने की या फिर से चर्चा होने की संभावना है। ऐसे करास लगाये जा रहे हैं कि 15 अक्तूबर की बैठक के बाद प्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची भी जारी हो जाएगी।