राजनैतिक: पाँवटा साहिब शहर में भाजपा का जबरदस्त टीम वर्क ddnewsportal.com

राजनैतिक: पाँवटा साहिब शहर में भाजपा का जबरदस्त टीम वर्क  ddnewsportal.com

राजनैतिक: पाँवटा साहिब शहर में भाजपा का जबरदस्त टीम वर्क

वार्ड़ में डोर-टू-डोर प्रचार ने पकड़ी रफ्तार, पंचायतों में भी कार्यकर्ताओं ने संभाली कमान।

जनता है तैयार, फिर बनेगी सरकार: सुखराम चौधरी

पाँवटा साहिब में भाजपा के सुनियोजित और टीम वर्क ने प्रचार को गति दे दी है। हर जगह गठित टीमें कड़ी मेहनत से भाजपा उम्मीदवार को जीताने के लिए डोर टू डोर प्रचार में जुटी हुई है। 
पांवटा शहर प्रचार अभियान में नगर पालिका अध्यक्ष निर्मल कौर,

उपाध्यक्ष ओपी कटारिया, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शिवानी वर्मा, पूर्व चेयरपर्सन कृष्णा धीमान, पार्षद सीमा चौधरी, पार्षद दीपकमलन हंस, अशोक कुमार, अनिल सैनी और नवीन शर्मा घर घर जाकर भाजपा सरकार के विकास के कामों की जानकारी देकर भाजपा उम्मीदवार सुखराम चौधरी के पक्ष में वोट मांग रहे है। 

वहीं ग्रामीण क्षेत्र में भी भाजपा के कार्यकर्ता प्रचार में डटे हुए है। ओबीसी मोर्चा प्रदेश सचिव सुभाष चौधरी, प्रधान बलबीर धीमान, रमेश चंद्र, रामप्रसाद, सोमनाथ, राजेश कुमार, मुकेश कुमार, धर्मेंद्र सिंह आदि ने ग्राम पंचायत जामनीवला में भाजपा प्रत्याशी सुखराम चौधरी के लिए डोर टू डोर प्रचार किया और भाजपा को समर्थन जुटाया।

जनता है तैयार, फिर बनेगी सरकार: सुखराम चौधरी

उधर, ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने मंगलवार को अपनी गृह पंचायत पुरुवाला में डोर-टू-डोर चुनाव प्रचार किया। इस दौरान

उन्होंने कहा कि जनता द्वारा दिए गए प्रेम से प्रफुल्लित हूं। निश्चित रूप से आप सभी के सहयोग से पाँवटा व हिमाचल के विकास को पुनः गति मिलेगी।