Paonta Sahib: हमारे शहर के स्कूल: 02- डिवाइन विज़डम स्कूल संवार रहा गाँव के बच्चों का भविष्य, दे रहा क्वालिटी एजुकेशन, पढ़ें उपलब्धियाँ... ddnewsportal.com
Paonta Sahib: हमारे शहर के स्कूल: 02- डिवाइन विज़डम स्कूल संवार रहा गाँव के बच्चों का भविष्य, दे रहा क्वालिटी एजुकेशन, पढ़ें उपलब्धियाँ...

देश दिनेश मीडिया "हमारे शहर के प्रतिष्ठित स्कूल" की सीरीज में आपको शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर हे स्कूलों के बारे में बता रहा हैं। इस कड़ी में आज हम आपको पाँवटा साहिब के माजरा कोटड़ी स्थित डिवाइन विज़डम स्कूल के बारे में बताने जा रहे हैं।

सन 2011 में लाला आत्माराम मेमोरियल समिति माजरा के संस्थापक वेद प्रकाश गोयल ने डिवाइन विज़डम स्कूल की नींव रखी जिसका उद्घाटन हिमाचल प्रदेश सरकार के तत्कालीन मुख्य संसदीय सचिव चौधरी सुखराम के करकमलों द्वारा 12 मार्च 2011 को किया गया। स्कूल की प्रबंधन समिति कई वर्षों से यह अनुभव कर रही थी क्षेत्र की जनता के लिए एक सीबीएसई से संबंधित विद्यालय माजरा के आसपास होना चाहिए। अपने इस सपने को साकार करने के लिए उन्होंने माजरा के पास कोटड़ी गाँव में एक शांत, सौम्य सुंदर स्थल का चयन किया। साल के वृक्षों की पहाड़ियों से घिरा यह स्थल अपने आप में शिक्षण के लिए श्रेष्ठता प्रदान करता है। वर्तमान में सीबीएसई द्वारा 10+2 की मान्यता प्राप्त कर अपने विद्यार्थियों को तीनों श्रेणियों (कला, वाणिज्य तथा विज्ञान) में अपनी सेवाएँ प्रदान कर रहा है। विज्ञान के दोनों संकाय (मेडिकल, नॉन मेडिकल) विद्यार्थियों के द्वारा अपनाए गए हैं तथा उनकी आवश्यकतानुसार आधुनिक शैली पर आधारित भौतिक, रसायन, जीव विज्ञान की प्रयोगशालाओं द्वारा बच्चे लाभान्वित हो रहे हैं। विद्यालय की प्रधानाचार्या मीनाक्षी मल्होत्रा ने प्रारंभ से 8 Point Educational Programme को अपनाया हुआ था परंतु आज उसके साथ-साथ 7 C’s Lifelong Skills (Critical Thinking and Doing, Creativity, Collaboration, Cross-cultural Understanding, Communication, Computing, Carrier & Learning Self-reliance) को भी ग्रहण किया है जो विद्यार्थी का सर्वांगीण विकास करने में सक्षम हैं। विद्यालय द्वारा आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित प्रत्येक कक्षा में स्मार्ट टीवी लगवाकर शिक्षा को रुचिकर बनाया गया है। आकर्षक क्रियाकलापों से विद्यार्थियों का सभी विषयों के प्रति रुझान समान रूप से बढ़ रहा है। बच्चों का मनोबल बढ़ाने हेतु समयानुसार SLC (Student Lead Conference) कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है ताकि विद्यार्थी गतिविधि द्वारा पूर्ण आत्मविश्वास से सबके समक्ष अपनी बात को प्रस्तुत कर सकें।

इस वर्ष से विद्यालय द्वारा पंच परिवर्तन के नियमों को अपनाया गया है ताकि विद्यार्थी एक अनुशासित नागरिक बनकर घर, परिवार, समाज, पर्यावरण एवं देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें। इससे छात्र अनुशासित, ईमानदार और जिम्मेदार तो बनेंगें ही साथ ही समाज और पर्यावरण के प्रति कर्तव्य निष्ठ भी रहेंगे।विद्यालय में विद्यार्थियों की चेष्टाओं को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक कक्षा में सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं ताकि बच्चों की प्रत्येक गतिविधि पर ध्यान रखते हुए उनका उचित मार्गदर्शन हो सके।
■ खेलकूद व अन्य गतिविधियाँ:
विद्यार्थियों के भावी जीवन को सुखमय बनाने हेतु समयानुसार विभिन्न क्षेत्रों में जैसे- भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित भारत को जानो, राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता, हिमाचल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित चिल्ड्रन साईंस कांग्रेस, खेल, मार्शल आर्ट्स आदि प्रतियोगिताओं में प्रतिभागिता सुनिश्चित करवाई जाती है। हमारे विद्यालय के विद्यार्थी भारत को जानो प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता तथा ताइक्वांडो में राष्ट्रीय स्तर तक अपनी प्रतिभागिता सुनिश्चित करवा चुके हैं। इसके अतिरिक्त छात्र अंतरराष्ट्रीय इंडो-नेपाल कराटे टूर्नामेंट में कुमित्ते श्रेणियों में भाग लेकर अनेक स्वर्ण, रजत तथा काँस्य पदक जीत चुके हैं।

■ शैक्षणिक उपलब्धियाँ:
विद्यालय का परीक्षा परिणाम हमेशा उत्कृष्ट रहा है। विद्यालय के भूतपूर्व छात्र आदित्य शर्मा का एमबीबीएस में, केशव लोहिया का कलैट में तथा वंशिका चौधरी का जेईई में चयन हो चुका है जिन्होंने स्कूल को गौरवान्वित किया है। साथ- ही- साथ विद्यालय के कई छात्र आर्मी तथा पुलिस में जाकर अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। हम अत्यंत हर्षोल्लास एवं आत्मविश्वास के साथ कह सकते हैं कि स्कूल दिन-प्रतिदिन सफलता की सीढ़ियाँ चढ़ रहा है। डिवाइन विज़डम परिवार का प्रत्येक सदस्य स्कूल की उन्नति में पूर्ण लगन, उत्साह एवं निष्ठा के साथ उच्च शिक्षण कौशल को अपनाते हुए अपने कर्तव्य का निर्वहन करता है और बालकों का उचित मार्गदर्शन भी करता है।
विद्यालय की प्रबंधन समिति के द्वारा अनेक छात्रवृत्तियों को अपनाया गया है जिसमें सर्वप्रमुख ‘कुंजना बेटी है अनमोल’, निर्मला देवी छात्रवृत्ति योजना प्रमुख है। विद्यालय की प्रबंधन समिति के अध्यक्ष का मानना है कि हम छात्र-केंद्रित दृष्टिकोण के साथ काम करते हुए, डिवाइन विजडम में हम अपनी शिक्षा प्रणाली में “संस्कार” को मूल आधार बनाकर मानवता, देशभक्ति, अनुशासन और समय प्रबंधन का वातावरण बनाने के मिशन के लिए पूरी तरह समर्पित हैं। छात्रों में मूल्य-आधारित ज्ञान का संचार करते हुए एक विकसित देश बनाने और “विश्व गुरु” का दर्जा प्राप्त करने की दिशा में राष्ट्र की सेवा में अपना योगदान देना चाहते हैं।