लोगों ने परिवार की सुख समृद्वि की कुल देवता से की कामना ddnewsportal.com

लोगों ने परिवार की सुख समृद्वि की कुल देवता से की कामना ddnewsportal.com

मकर सक्रांति पर मंदिरों मे जुटी भीड़

लोगों ने परिवार की सुख समृद्वि की कुल देवता से की कामना,

पांवटा साहिब मे धूमधाम से मनाया गया लोहड़ी का पर्व, सुंदरिए मुंदरिए की रही धूम।

गुरूवार को मकर सक्रांति के अवसर पर पांवटा उपमण्डल के मंदिरों मे भक्तों की खासी भीड़ उमड़ी। इस दौरान यमुना नदी के किनारें भी श्रद्वालू डुबकी लगाते देखे गये। सुबह से ही मंदिरों मे भक्तों की भीड़ आनी आरंभ हो गई थी। गिरिपार क्षेत्र मे विशेषकर इस मकर सक्रांति के अवसर पर सभी ग्रामीण गांव के मंदिर मे जाकर अपने ईष्ट देव से सुख शांति की प्रार्थना करते है। पांवटा साहिब के यमुना किनारे स्थित राधाकृष्ण मंदिर, देवीनगर देईजी साहिबा मंदिर, विश्वकर्मा मंदिर, गीता भवन शिवमंदिर, बांगरन चोक, बद्रीपुर व तारुवाला शिव मंदिर समैत गिरिपार के कफोटा, दुगाना, शिल्ला, कमरउ, बड़वास, टटियाणा, जामना, माशू, च्योग, ठाणा, टिम्बी आदि इलाकों के सैंकड़ों गांव मे लोगों ने मंदिर जाकर अपने ईष्ट देव के दर पर माथा टेका। इस मौके पर सक्रांति की विशेष खिचड़ी भी बनाई गई जिसका लोगों ने आनन्द लिया। इससे पूर्व बुधवार देर शाम पांवटा साहिब मे रितिरिवाजों के साथ लोहड़ी जलाई गई और धूमधाम से लोहड़ी का पर्व मनाया गया। इस दौरान लोगों ने एकत्रित होकर घर के बाहर लोहड़ी जलाई और लौहड़ी के पारंपरिक गीत सुंदरिए मुंदरिए पर जमकर नृत्य भी किया। इस मौके पर लोगों ने एक दूसरे को रेवडियां व गजक आदि वितरित किये। कईं लोगों ने लोहड़ी पर्व मनाते हुए सोशल मीडिया पर लाईव कार्यक्रम भी पेश किए। बहरहाल, पांवटा उपमण्डल मे लोहड़ी व मकर सक्रांति का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।