Paonta Sahib: श्री मद्भागवत कथा का भंडारे के साथ समापन, कथा व्यास गो ऋषि प्रकाशानंद महाराज ने दिया ये संदेश... ddnewsportal.com

Paonta Sahib: श्री मद्भागवत कथा का भंडारे के साथ समापन, कथा व्यास गो ऋषि प्रकाशानंद महाराज ने दिया ये संदेश... ddnewsportal.com

Paonta Sahib: श्री मद्भागवत कथा का भंडारे के साथ समापन, कथा व्यास गो ऋषि प्रकाशानंद महाराज ने दिया ये संदेश...

श्री हरि यमुना सहयोग समिति के माध्यम से पांवटा साहिब के प्राचीन देईजी साहिबा मंदिर में पिछले एक सप्ताह से चल रही श्री मद्भागवत कथा का आज समापन हो गया है। इस कथा का गुरुवार को हवन व पूर्णाहुति के साथ हुआ। इसके उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमे हजारों की संख्या में भक्त पंहुचे। इस दौरान कथा व्यास गो ऋषि प्रकाशानंद महाराज ने सनातन धर्म में भक्ति व शक्ति के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही पंडाल में कथा श्रवण को पहुंचे भक्तों को मां यमुना समेत नदियों में प्रदूषण को रोकने की शपथ दिलाई।


गोर हो कि इन दिनों श्रीमद्भागवत कथा की अखंड श्रृंखला मां यमुना नदी किनारे चल रही है। इसमें यमुना नदी के उदगम स्थल यमुनोत्री धाम से प्रयाग राज तक 108 भागवत कथाएं करवाने का संकल्प श्री हरि यमुना सहयोग समिति ने लिया है। कथा व्यास प्रकाशानंद चैतन्य ने कहा कि आस्था के साथ भागवत कथा में जनजागरुकता भी की जा रही है। इससे पवित्र नदियों को प्रदूषित होने से बचाया जा सके। प्राकृतिक प्रकोप से बचने को 109 पंचमुखी हनुमान जी की मूर्तियां नदी घाटों पर स्थापित की जा रही हैं। हरि यमुना सहयोग समिति के माध्यम से हरित यमुना, स्वच्छ यमुना तथा हरि यमुना परिक्रमा पथ का पुनरुथान होने जा रहा है। युवाओं व महिलाओं को हनुमान चालिसा, भागवत कथा श्रवण
से मिलने वाले संस्कार, मानसिक शांति व लाभ के बारे में जानकारी दी गई।