भाषण सहित चित्रकला और नारा लेखन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन ddnewsportal.com

भाषण सहित चित्रकला और नारा लेखन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन ddnewsportal.com

बीबीजीत कौर स्कूल ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस

भाषण सहित चित्रकला और नारा लेखन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, प्रधानाचार्य पदम सिंह ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश।

पांवटा साहिब के शमशेरपूर स्थित बीबी जीत कौर स्मारक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विश्व पर्यावण दिवस मनाया गया। जिसमे विद्यालय के सभी हाऊस ने भाग लिया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन भी हुआ। भाषण प्रतियोगिता में जूनियर विंग में गांधी हाउस के अनुज कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है और नेहरू हाउस की अलीशा ने दूसरा स्थान प्राप्त

किया। सीनियर विंग में टैगोर हाउस के तानिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और नेहरू हाउस के सिमरन कौर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय में सभी विद्यार्थियों के लिए चित्रकला एवम नारा लेखन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इस अवसर पर प्रधनाचार्य पदम सिंह ने पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संदेश दिया और पर्यावरण के बारे में जागरूक किया। विद्यालय अध्यक्ष जुगल किशोर गुप्ता एवम विद्यालय प्रबंधक अशोक गोयल ने सभी विद्यार्थियों एवम सभी अध्यापकों को पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संदेश दिया है।