Paonta Sahib: भाजपा के राज में पांवटा साहिब में माफिया राज था चरम पर, तब क्यों चुप थी भाजपा: प्रदीप चौहान ddnewsportal.com
Paonta Sahib: भाजपा के राज में पांवटा साहिब में माफिया राज था चरम पर, तब क्यों चुप थी भाजपा: प्रदीप चौहान

शिमला में बीते कल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन कर कांग्रेस सरकार पर खूब निशाना साधा। इसके जवाब में पाँवटा साहिब के कांग्रेस नेता प्रदीप चौहान ने भाजपा पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता तब चुप क्यों थे जब उनकी सरकार में पाँवटा साहिब में माफिया राज चरम पर था।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शासन में अवैध खनन, माइनिंग गार्ड्स पर हमले और दुर्घटनाओं की घटनाएं आम थीं। चौहान ने कहा कि कांग्रेस सरकार आने के बाद विकास कार्यों में चार गुना बढ़ोतरी हुई है, जिससे माफिया राज में कमी आई है और सड़क दुर्घटनाओं पर भी नियंत्रण हुआ है।

कांग्रेस नेता ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सरकार जरूरतमंदों को 1500 रुपये की सहायता राशि दे रही है और बुजुर्गों एवं दिव्यांगों को लाभ पहुंचा रही है। उन्होंने भाजपा पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया और कहा कि भाजपा को कांग्रेस सरकार का विकास रास नहीं आ रहा है, इसलिए वे विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।