कांग्रेस के कार्यों के फीते काट रही भाजपा सरकार- विक्रमादित्य

कांग्रेस के कार्यों के फीते काट रही भाजपा सरकार- विक्रमादित्य

कांग्रेस के कार्यों के फीते काट रही भाजपा सरकार- विक्रमादित्य

पांवटा साहिब के निजी दौरे पर आए शिमला ग्रामीण के विधायक व कांग्रेस के युवा नेता विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकार पिछले अढ़ाई वर्षो से कांग्रेस सरकार द्वारा किये गये कार्यो के फीते सी काट रही है। कोई नया काम इस सरकार ने पूरा नही किया है। यहां के एक निजी रिजार्ट मे पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार में विकास ठप पड़ा है। भाजपा सरकार के मुखिया व मंत्री कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुए विकास कार्यो का श्रेय ले रहे है। और कांग्रेस सरकार के कामो का फीता काटकर उसे अपनी सरकार का विकास मान रहे है। जबकि स्थिति यह है कि प्रदेश सरकार  हर मोर्च पर विफल रही है। हिमाचल में सुविधाओं के अभाव में उद्योगो का पलायन हो रहा है। कई उद्योगो में ताले लग गए है। उद्योगपति हताश व परेशान है। बेरोजगारी का आंकड़ा 20 लाख के पार पहुंच चुका है। खनन माफिया जमकर लूट खसोट कर रहे है। ओवर लोड ट्रक पुलिस के सामने से गुजर रहे है। ट्रक व ट्राले आम जनता के खतरा बन चुके है। जिस कारण पांवटा साहिब में कई हादसे हो चुके है। कई नौजवानो की जिंदगी यह बेलगाम ट्राले छीन चुके है।

उन्होंने पंजाब सरकार की तारीफ करते हुए क।आ कि वहां कि सरकार ने केंद्र के किसान विरोधी कृषि कानून को नही माना और विधानसभा मे अपना कृषि कानून लागू किया। कांग्रेस हिमाचल मे भी केंद्र के कृषि कानून का विरोध कर विधानसभा मे इसे ओवररूल करने का पूरा प्रयास करेगी। कांग्रेस की गुटबाजी के सवाल पर उन्होंने कहा कि सबको साथ लेकर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। पांवटा में दो दशक से कोई कांग्रेस का विधायक नहीं बना है। इसलिए जाहिर है कि कुछ कुछ ना कुछ कमी रही है। लेकिन इन कमियों को जल्द दूर किया जाएगा। इस मौके पर जिला परिषद चेयरमैन दलीप चौहान, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सरदार तपेंद्र सिंह आदि के अलावा कई कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।